24 घण्टे ऑनलाइन

ग्रहों के सेनापति बदली ने चाल, ये राशि वाले रहे सावधान

ज्योतिष शास्त्र में मंगल (Mangal)एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, और सेना का कारक माना जाता है। ज्योतिष…

24GhanteOnline
April 4, 2025
2 min read

ज्योतिष शास्त्र में मंगल (Mangal)एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, और सेना का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल के राशि परिवर्तन करने को भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। अब मंगल (Mangal)मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल अब 6 जून तक कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि का स्वामित्व चंद्रमा के पास है।

इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान


कर्क राशि मंगल (Mangal)की नीच राशि मानी जाती है। कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद मंगल का प्रभाव क्षीण होता है। ऐसे में मंगल का ये राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है। इन राशियों को सेहत, कारोबार, पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि वालों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि


मंगल का प्रवेश मेष राशि के चौथे भाव में हुआ है। ऐसे में मंगल का ये राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। घर-परिवार में क्लेश हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव रह सकता है। गलत संगत में पड़ने से मान-सम्मान में कमी आ सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से बचकर रहें। नकारात्मक विचार मन में न लाएं। साथ ही नकारात्मक विचार वाले लोगों से भी दूरी भी बनाकर रखें।

कर्क राशि


मगंल का कर्क राशि के लग्न भाव में प्रवेश हुआ है। ऐसे में इस समय लोगों से बहस करने से बचें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। रक्त से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस समय सेहत का विशेष ध्यान रखें। योग-ध्यान और व्यायाम करें। इससे लाभ अवश्य मिलेगा।

धनु राशि


मंगल का धनु राशि के आठवें भाव में प्रवेश हुआ है। मंगल का ये राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को परेशानी में डाल सकता है। लव लाइफ में दिक्कतें हो सकती हैं। छात्रों की एकाग्रता में कमी आ सकती है। इस समय में वाद-विवाद में न पड़ें। वाहन चलाते समय कोई लापरवाही न करें। नियमों को न तोड़ें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…