24 घण्टे ऑनलाइन

कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी करने वाला गिरफ्तार, इस गैंग से है कनेक्शन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कनाडा में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रचने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह (Bandhu Maan Singh) को गिरफ्तार किया है। वह गोल्डी ढिल्लों गिरोह…

24GhanteOnline
November 28, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कनाडा में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रचने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह (Bandhu Maan Singh) को गिरफ्तार किया है। वह गोल्डी ढिल्लों गिरोह (Goldy Dhillon’s Gang) का एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध सुरेन्द्र कुमार मामले को लेकर दोपहर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।

पिछले कुछ महीनों में लगातार हुई ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ (Caps Cafe) पर पहली बार फायरिंग जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। दिवाली से पहले तीसरी बार कपिल के कैफ पर फायरिंग की गई है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैफे पर पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, तीसरी बार भी हमले की जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली है। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है।

इससे पहले कनाडा में मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैप्स कैफे पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को कनाडा सरकार ने डिपार्ट करने के आदेश जारी किए थे। तीनों के तार पंजाब से जुड़े हैं। यह कार्रवाई दा कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) की तरफ से की गई थी।

एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी मूल के व्यवसाय मालिकों को निशाना बनाकर चल रहे जबरन वसूली नेटवर्क से जुड़ी एक जांच के बाद इन तीन भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…