24 घण्टे ऑनलाइन

मक्का की मस्जिद में शख्स ने आत्महत्या के लिए छलांग, अचानक आया ‘फरिश्ता’…देखें Video

सऊदी अरब के मक्का में स्थित ग्रैंड मस्जिद (Mosque) में गुरुवार 25 दिसंबर को कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। ग्रैंड मस्जिद में एक शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की। शख्स मस्जिद में ऊपर से नीचे कूद गया। इसी के बाद…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

सऊदी अरब के मक्का में स्थित ग्रैंड मस्जिद (Mosque) में गुरुवार 25 दिसंबर को कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। ग्रैंड मस्जिद में एक शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की। शख्स मस्जिद में ऊपर से नीचे कूद गया। इसी के बाद सुसाइड की कोशिश देखते ही मस्जिद में मौजूद सुरक्षा गार्ड तुरंत एक्टिव हो गए। पवित्र स्थल पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई की।

सऊदी में शख्स के सुसाइड करने की कोशिश करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कुर्ता-पजामा में मस्जिद (Mosque) में ऊपर से नीचे कूदते हुए दिखाई दे रहा है। शख्स को नीचे कूदते देख सुरक्षा कर्मी तुरंत उसको बचाने के लिए भागते हुए आते हैं। फिर दोनों एक साथ जमीन पर गिर जाते हैं। इसी के बाद बाकी लोग मदद के लिए आगे बढ़ते हैं।

दोनों को आईं गंभीर चोटें


एक सतर्क सुरक्षा अधिकारी ने उसकी ओर दौड़कर उसे जमीन पर गिरने से रोकते हुए उसकी जान बचा ली। हालांकि, इस दौरान सुरक्षा कर्मी और शख्स — दोनों को गंभीर चोटें आईं।

सऊदी जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। इसमें स्थिति को समय रहते काबू में करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फौरन कार्रवाई करने वाले सुरक्षा बलों की सराहना की गई।


A man attempted suicide at the Masjid al-Haram, but Saudi security personnel intervened, reducing the impact of the fall.
He survived with fractures only. pic.twitter.com/S6taKQtfmq


— ME24 - Middle East 24 (@MiddleEast_24) December 25, 2025

ग्रैंड मस्जिद (Mosque) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विशेष सुरक्षा बल ने बताया कि व्यक्ति और घायल अधिकारी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं। मक्का क्षेत्र के अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटना के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। व्यक्ति की पहचान या उसकी स्थिति को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की गई।

ग्रैंड मस्जिद में चौबीसों घंटे सुरक्षा निगरानी रहती है। यहां विशेष रूप से ट्रेनिंग हासिल की हुईं इकाइयां तैनात हैं, जो आपात स्थितियों से निपटने और इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक पर सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…