24 घण्टे ऑनलाइन

जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन स्थल शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति ने सुबह 9:00 बजे गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। बताया जाता है कि व्यक्ति प्रदर्शन करने कट्टे के साथ आया था और उसने कट्टे से खुद को गोली मार ली। सूचना लगते…

24GhanteOnline
November 10, 2025
1 min read

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति ने सुबह 9:00 बजे गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। बताया जाता है कि व्यक्ति प्रदर्शन करने कट्टे के साथ आया था और उसने कट्टे से खुद को गोली मार ली। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि वह यहां पर धरना प्रदर्शन करने आया था। लेकिन उससे पहले ही उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेटल डिटेक्टर गेट के पास बनी एक चाय की दुकान के पास एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। व्यक्ति मध्य प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "व्यक्ति मध्य प्रदेश का रहने वाला था। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है।" अधिकारी ने आगे कहा, "जिन परिस्थितियों में व्यक्ति ने खुद को गोली मारी, उनकी पुष्टि की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।"

Tags:Suicide

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…