24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान युवक…

24GhanteOnline
August 29, 2025
3 min read

बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान युवक ने कथित तौर पर पीएम मोदी (PM Modi) की मां को गाली दी थी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। साथ ही इस तरह की टिप्पणी को मानसिकता से जोड़ते हुए गंभीर सवाल भी उठाए।

वायरल वीडियो के बाद बीजेपी ने पटना में राहुल गांधी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। अब इस मामले में पुलिस ने दरभंगा से अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम रफीक बताया जा रहा है।

पीएम मोदी (PM Modi) की मां पर टिप्पणी का मामला बढ़ते देख पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने आनन-फानन में वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की और उसकी गिरफ्तारी कर ली। अब तक इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

क्या है पूरा मामला?


बिहार में महागठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। रैली सुबह सीतामढ़ी से दरभंगा पहुंची थी। यहां एक जनसभा का आयेाजन किया गया था। इसी दौरान रफीक ने पीएम मोदी (PM Modi) और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। हालांकि इस मामले पर रैली के आयोजक नौशाद ने पहले ही माफी मांग ली थी। बीजेपी ने वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था। साथ ही कहा था कि राजनीति में इस तरह की नीचता पहले कभी नहीं देखी है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कराई थी शिकायत दर्ज


वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में दरभंगा बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्यनाथ नारायण मन्ना ने दरभंगा जिला के सिमरी थाने में केस दर्ज कराया था। FIR में कांग्रेस के नेता मो। नौशाद को आरोपित किया गया था। हालांकि इस मामले में रफीक की गिरफ्तारी की गई है।

FIR में कहा गया है कि ये न केवल पीएम का बल्कि पूरे देश का अपमान है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग इंडिया गठबंधन के नेता द्वारा किया गया है।

शिकायत दर्ज और वीडियो वायरल होने के बाद आयोजक नौशाद ने माफी मांगी थी। इसके साथ ही कहा था कि गाली देने वाला लड़का मानसिक रोगी है, ऐसा पता चला है। हालांकि अब तक पुलिस की तरफ से मानसिक रोगी वाली बात की पुष्टि नहीं की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।