24 घण्टे ऑनलाइन

किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को किया आउट

हिंदी सिनेमा की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) पिछले साल जनवरी में किन्नड़ अखाड़े में शामिल हुई थीं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया…

24GhanteOnline
January 27, 2026
2 min read
किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को किया आउट

हिंदी सिनेमा की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) पिछले साल जनवरी में किन्नड़ अखाड़े में शामिल हुई थीं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया है। अखाड़े की प्रमुख महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता को अखाड़े से बाहर किए जाने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि अखाड़े से अब ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का कोई रिश्ता नहीं है। वो अब इस अखाड़े की सदस्य नहीं हैं।

महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पदाधिकारी संग बैठक करने के बाद ये फैसला लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा, “अखाड़े में महिला भी हैं, पुरुष भी और किन्नर भी। हम किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। मौनी अमावस्या के दिन हुई बटुकों की पिटाई से हम भी नाराज हैं।” दरअसल, हाल ही में अविमुक्तेश्वरानंद पर ममता कुलकर्णी का बयान सामने आया था।

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का बयान


ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने कहा था कि 10 में से 9 महामंडलेश्वर और तथाकथित शंकराचार्य झूठे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें शून्य ज्ञान है। उन्होंने महामंडलेश्वरों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने ये भी कहा था, “मैं काफी कठोर हूं। मुझे सबसे मुक्त होना है। आप शंकराचार्य को देखिए, उनके लिए सबसे पहले अहंकार है। अहंकार को त्याग देना चाहिए। उनको क्या लगा कि बीजेपी अयोध्या में नहीं आई। उनको ऐसा लगता है कि बीजेपी इसलिए वहां नहीं आई क्योंकि उन्होंने कुछ कहा था। ऐसा कुछ नहीं है। ये उनकी भूल है।”

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) के बयान के दो दिनों के बाद ही अब खबर आई है कि उन्हें किन्नर अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान ममता ने संन्यास लिया था। उन्होंने किन्नड़ अखाड़े से दीक्षा ली थी। संन्यासी बनने के बाद ममता ने अपना नया नाम महामंडेलश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी रखा था। हालांकि, अब किन्नड़ अखाड़े की सदस्य नहीं रहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…