मैं मेसी से माफी मांगती हूं..., सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल पर ममता बनर्जी नाराज
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के G.O.A.T. इंडिया टूर के पहले दिन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फुट ऊंची मूर्ति का वर्चुअली अनावरण किया। इसके बाद मेसी ने स्टेडियम में अपने फैंस का अभिवादन किया। लेकिन, मेसी के…
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के G.O.A.T. इंडिया टूर के पहले दिन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपनी 70 फुट ऊंची मूर्ति का वर्चुअली अनावरण किया। इसके बाद मेसी ने स्टेडियम में अपने फैंस का अभिवादन किया। लेकिन, मेसी के जल्दी चले जाने से फैंस में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। फैंस सॉल्ट लेक स्टेडियम के अंदर लगे बैनरों को नुकसान पहुंचाया। स्टेडियम में फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकीं। जिस पर सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की प्रतिक्रिया सामने आयी है।
सीएम ममता बनर्जी वसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं हज़ारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी, जो अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लियोनेल मेसी, साथ ही सभी खेल प्रेमियों और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं।”
उन्होंने (Mamata Banerjee) आगे लिखा, “मैं जस्टिस (रिटायर्ड) असीम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति बना रहा हूँ, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और पहाड़ी मामले विभाग, सदस्य होंगे। यह समिति इस घटना की विस्तार से जांच करेगी, ज़िम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी। एक बार फिर, मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगता हूं।”
फैंस का फूटा गुस्सा
फैंस का आरोप था कि वह महंगे टिकट खरीदकर मेसी को देखने आए थे, लेकिन वह सिर्फ 10 मिनट ही रुके और चले गए। अपने चहिते फुटबॉलर को वह ठीक से देख भी नहीं पाये। एक फैन ने कहा, “यह बहुत ही बुरा हुआ। वह सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उन्हें घेरकर खड़े हो गए। हम कुछ भी नहीं देख पाए। उन्होंने एक भी किक या पेनल्टी नहीं मारी। उन्होंने कहा था कि वे शाहरुख खान को भी लाएंगे। वे किसी को नहीं लाए। वह 10 मिनट के लिए आए और चले गए। इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया। हम कुछ भी नहीं देख पाए…”
एक दूसरे फैन ने कहा, “मेस्सी के आस-पास सिर्फ़ नेता और एक्टर थे… फिर उन्होंने हमें क्यों बुलाया… हमने 12 हज़ार का टिकट लिया था, लेकिन हम उनका चेहरा भी नहीं देख पाए…” मेसी को देखने आए एक और फैन ने कहा, “यह पूरा धोखा था। मेसी को बिल्कुल नहीं दिखाया गया। सिर्फ़ रिपोर्टर, पुलिस और TMC नेताओं को ही उन्हें देखने को मिला। हमने टिकट के लिए ₹5,000 दिए, जबकि जो लोग फ्री में आए थे, वे मेसी को देखकर चले गए।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
