24 घण्टे ऑनलाइन

मेरे पापा को भी पता है…अमाल मलिक संग झगड़े में मालती चहर ने फोड़ा बम

प्रणित मोरे के घर से निकलने के बाद मालती चाहर (Malti Chahar) काफी अकेली हो गई हैं। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच दोस्ती देखने को मिल रही थी। अब इस हफ्ते की शुरुआत होते ही अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच फिर लड़ाई हो…

24GhanteOnline
November 3, 2025
3 min read

प्रणित मोरे के घर से निकलने के बाद मालती चाहर (Malti Chahar) काफी अकेली हो गई हैं। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच दोस्ती देखने को मिल रही थी। अब इस हफ्ते की शुरुआत होते ही अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच फिर लड़ाई हो गई है। जहां मालती (Malti Chahar) ने हिंट दिया कि दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। वहीं अमाल ने कहा कि वो सिर्फ 5 मिनट के लिए ही उनसे मिले हैं। यह सुनने के बाद मालती बुरी तरह भड़कीं और उन्होंने नेशनल टीवी पर काफी कुछ कह गया। अब लोगों का सवाल है कि क्या मालती ही अमाल की गर्लफ्रेंड तो नहीं है।

कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह भी कह रहे हैं कि दोनों रिश्ते में रह चुके हैं। तो कुछ का कहना है कि बिग बॉस ने भी जानबूझकर ये एंट्री करवाई है। हालांकि, कलर्स के शेयर किए गए नए प्रोमो में दोनों के रिश्ते को लेकर काफी कुछ हिंट मिल गया है। जिसमें मालती (Malti Chahar) कहती दिख रही हैं कि कैमरे के सामने झूठ मत बोल। वहीं अमाल मलिक भी उनके कहने के बाद बैकफुट पर आ गए।

मालती (Malti Chahar) ने अमाल संग रिश्ते का दिया हिंट


नए प्रोमो में अमाल मलिक कहते दिखे कि- मंडली बिठाकर फिर हमारी बातें कर रही हो। जिसपर तान्या ने कहा कि अमाल ने बताया है कि एक बार मिला है, 5 मिनट बस। जिसे सुनने के बाद मालती चाहर (Malti Chahar) बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि- चार गाने सुनाए है उसने मुझे मिलकर, 5 मिनट। जिसके बाद वो अमाल के पास जाकर कहती हैं- बोलूं क्या मैं पूरा, मेरे पापा तक को पता है हम कब मिले और क्या नहीं है। जिसके बाद मालती ने उन्हें कहा कि कैमरे पर तू झूठ कैसे बोल सकता है, 2 मिनट में मैं ये प्रूफ कर सकती हूं।

इस दौरान मालती चाहर (Malti Chahar) ने खुलासा किया कि वो और अमाल मलिक किसी पार्टी में नहीं मिले थे। यह नैरेटिव मैंने सेट किया था, क्योंकि दोनों ने डिसाइड किया था। जिसके बाद अमाल मलिक ने कहा कि मुझे डिस्रिस्पेक्ट मत कर।

जिसके जवाब में मालती (Malti Chahar) ने कहा कि- यह सबकुछ कहकर तुम मेरा अपमान कर रहे हो। जिसके बाद वो शहबाज से भी भिड़ती नजर आईं। मालती ने कहा कि- हर चीज में अमाल का नाम क्यों लेकर आ जाते हो। लोगों का कहना है कि वो ही उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।