24 घण्टे ऑनलाइन

आज इस रेसिपी से बनाए एग करी, खाते ही निकलेगा वाह

अंडे (Egg) खाने के शौक़ीन लोग इससे बने हर व्यंजन जैसे भुर्जी, ऑमलेट, हाफ फ्राई, करी आदि का स्वाद लेना पसंद करते हैं। अंडा करी (Egg Curry) कई तरीके से बनाई जाती हैं और सभी का अपना अलग स्वाद होता हैं। इस बीच आज इस कड़ी में…

24GhanteOnline
October 15, 2025
3 min read

अंडे (Egg) खाने के शौक़ीन लोग इससे बने हर व्यंजन जैसे भुर्जी, ऑमलेट, हाफ फ्राई, करी आदि का स्वाद लेना पसंद करते हैं। अंडा करी (Egg Curry) कई तरीके से बनाई जाती हैं और सभी का अपना अलग स्वाद होता हैं। इस बीच आज इस कड़ी में हम आपके लिए दही और क्रीम के इस्तेमाल से बनाई जाने वाली मलाई एग करी (Malai Egg Curry) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। एक बार खाएंगे तो आप इसके स्वाद के दीवाने बन जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे तैयार होगी एग मलाई करी (Egg Curry) ।

मलाई एग करी (Malai Egg Curry) बनाने की सामग्री

- आठ अंडे
- धनिया की पत्ती
- पुदीने की पत्ती
- दो बड़े आकार के प्याज
- एक इंच लंबा अदरक का टुकड़ा
- लहसुन आठ से दस कली
- दही एक कटोरी
- फ्रेश क्रीम आधा कप
- जीरा आधा चम्मच
- हल्दी एक चम्मच
- गरम मसाला
- धनिया पाउडर
- इलायची
- लौंग
- दालचीनी का एक टुकड़ा
- तेल जरूरत अनुसार
- नमक स्वादानुसार

मलाई एग करी (Malai Egg Curry) बनाने की विधि

एग मलाई करी (Malai Egg Curry) बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी रखें। जब ये पानी उबलने लगे तो इसमे नमक डाल दें। साथ में अंडे को इस पानी में उबाल लें। जब अंडे उबल जाएं तो इन्हें ठंडा कर लें पानी से निकालकर।

ठंडे हो चुके अंडे को प्लेट में छीलकर रख लें। अब धनिया और पुदीने की पत्तियों को साफ कर रखें। मिक्सी के जार में प्याज, अदरक। लहसुन, धनिया और पुदीने की पत्तियों को डालकर पीस लें। पीसने के लिए हल्का सा पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे जीरा चटकाएं। साथ में लौंग, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता भी डाल दें। जब ये सारी चीजें चटक जाए तो इसमे प्याज और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट डालें। इस पेस्ट को तेल में चलाते रहें। जब प्याज का पेस्ट तेल छोड़ने लगे तो इसमे हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउ़डर डालकर चलाएं। गैस की आंच को धीमा कर दें।

फिर इसमे दही डाल दें और लगातार चलाते रहें। जिससे कि दही फट ना जाए। ग्रेवी को लगातार चलाकर पकाएं और फिर क्रीम डाल दें। साथ में अंडे डालकर पांच मिनट ढंककर पकाएं। फिर गैस बंद कर दें। बस तैयार मलाई एग करी (Malai Egg Curry)  को हरी धनिया की पत्तियों को डालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।