24 घण्टे ऑनलाइन

मीठे के शौकीनों के लिए है शानदार उपहार, जब भी हो इच्छा फटाफट करें तैयार

ड्राई फ्रूट कोई सा भी हो वह सेहत का बेहद पक्का दोस्त होता है। मखाना के साथ भी ऐसी ही बात है। मखाना हलवा पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसे फलाहार में भी बनाकर खाया जाता है। आप अगर…

24GhanteOnline
July 14, 2025
2 min read

ड्राई फ्रूट कोई सा भी हो वह सेहत का बेहद पक्का दोस्त होता है। मखाना के साथ भी ऐसी ही बात है। मखाना हलवा पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसे फलाहार में भी बनाकर खाया जाता है। आप अगर मीठे के शौकीन हैं और दिन की शुरुआत हेल्दी फूड से करना चाहते हैं तो इसे आजमा सकते हैं। इसे बनाना काफी सरल है और यह थोड़ी देर में ही बनकर तैयार हो जाता है। स्वाद और सेहत का अद्भुत संगम है मखाने का हलवा (Makhana Halwa)। अब जब भी आपकी मीठा और पौष्टिक खाने की इच्छा हो तो इस पर भरोसा करके देखें। इसे गरमागरम ही सर्व करें।

मखाने का हलवा (Makhana Halwa) बनाने की सामग्री


मखाना – 4 कप
दूध – 4 कप
देसी घी – जरूरत के मुताबिक
चीनी - 1/2 कप

मखाने का हलवा (Makhana Halwa) बनाने की विधि


- सबसे पहले कड़ाही में मखाने डालें और उन्हें मीडियम आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें।
- अब मखाने बाउल में निकालकर कुछ देर ठंडे होने के लिए रख दें।
- इसके बाद मिक्सर जार में डालकर मखाने दरदरे पीस लें।
- अब कड़ाही में देसी घी डालें और उसके पिघल जाने पर पिसे हुए मखाना को कड़ाही में डालें औरउन्हें चलाते हुए भून लें।
- मखाने तब तक भूनना है जब तक कि उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।
- इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमी कर दें और कड़ाही में थोड़ा-थोड़ा करते हुए दूध डालते जाएं।
- इस दौरान करछी की सहायता से मखाने को चलाते भी जाएं। इसके बाद हलवे में स्वादानुसार चीनी मिलाएं।
- हलवे के साथ चीनी को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद हलवा (Makhana Halwa) पकने दें। हलवा चलाते हुए 8-10 मिनट तक पकाना है।
- जब हलवा (Makhana Halwa) भीनी-भीनी खुशबू देने लगे और कड़ाही छोड़ना शुरू कर दे तो गैस बंद कर दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।