24 घण्टे ऑनलाइन

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

ग्लिसरीन (Glycerin) एक प्राकृतिक मॉइस्चराजर है. ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई ब्यूटी क्रीम्स, मॉइश्चराइजर, शैंपू और कंडीश्नर में किया जाता है. चेहरे और शरीर के अलावा इसका उपयोग बालों को लम्बा, घना, मजबूत और खूबसूरत बनाने में…

24GhanteOnline
June 27, 2026
2 min read

ग्लिसरीन (Glycerin) एक प्राकृतिक मॉइस्चराजर है. ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई ब्यूटी क्रीम्स, मॉइश्चराइजर, शैंपू और कंडीश्नर में किया जाता है. चेहरे और शरीर के अलावा इसका उपयोग बालों को लम्बा, घना, मजबूत और खूबसूरत बनाने में भी किया जाता है. जानिए कैसे करे ग्लिसरीन का इस्तेमाल जिससे आपके बाल दिखें आकर्षक.

बालों में ग्लिसरीन का ऐसे करें इस्तेमाल


 

 डैंड्रफ से निजात पाने के लिए


अगर आपके रूसी की समस्या हैं तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिलाए। रोजाना नहाने के बाद बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

दोमुंहे बाल


दोमुंहे बाल हो जाने पर यह देखने में काफी खराब लगते है। ऐसे में आप चाहे तो ग्लिसरीन के साथ किसी एसेंसियल ऑयल को मिलाकर लगा लें। इससे फायदा मिलेगा।

ऐसे बनाएं ग्लिसरीन हेयर मास्क


एक बाउल में एक अंडा और दो चम्मच कैस्टल ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन और सेब का सिरका डाल लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें 1 चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें।

थोड़ी देर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद एक गर्म तौलिया (आप हेयर डायर या फिर धूप में रखकर गर्म कर सकते है) से बालों को लपेट लें। इसके बाद 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

कंडीशनर के रूप में करे इस्तेमाल 


ग्लिसरीन को आप कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए पानी में ग्लिसरीन डालकर बालों में लगा लें। कुछ मिनच लगा रहने के बाद सादे पानी से बालों को धो लें

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।