24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश से बनाएं अपने भोजन को स्पेशल, हर कोई करेगा तारीफ

जब भी घर पर कोई मेहमान आता हैं, तो उनके लिए खानपान में कुछ ऐसी चीजें जरूर शामिल की जाती हैं जो भोजन को स्पेशल बनाने का काम करें। अगर आप कुछ ऐसा बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए लखनवी पुलाव (Lucknowi…

24GhanteOnline
September 11, 2025
2 min read

जब भी घर पर कोई मेहमान आता हैं, तो उनके लिए खानपान में कुछ ऐसी चीजें जरूर शामिल की जाती हैं जो भोजन को स्पेशल बनाने का काम करें। अगर आप कुछ ऐसा बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए लखनवी पुलाव (Lucknowi Pulao) बनाने की रेसिपी। इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को आपकी तारीफ करने पर मजबूर कर देगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

लखनवी पुलाव (Lucknowi Pulao) बनाने की सामग्री

- 250 ग्राम उबले बासमती चावल
- एक बड़ा चम्मच घी
- आधा कप उबली हरी मटर
- 2 बड़ा चम्मच उबली व छोटे चौकोर टुकड़ों में कटी गाजर और फ्रेंच बीन्स
- एक चौथाई कप काजू, बादाम और किशमिश
- 2 प्याज, स्लाइस कटे हुए
- एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी

- आधा छोटा चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला
- 100 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक

लखनवी पुलाव (Lucknowi Pulao) बनाने की विधि

- सबसे पहले थोड़ा सा घी डालकर चावल के दाने अलग-अलग कर लें।
- अब कढ़ाई में घी गर्म कर इसमें काजू, बादाम और किशमिश फ्राई करके निकाल लें।
- बचे तेल में प्याज डालें और सुनहरा होने पर जीरा और दालचीनी पाउडर डालें।
- फिर सारी सब्जियां और चावल डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें तले हुए काजू, बादाम, किशमिश मिक्स करके आधा मिनट तक पकाएं और गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।