ऐसे बनाइए अपनी आँखों को आकर्षित
आँख (Eyes) हमारे शरीर का कोमल और नाज़ुक हिस्सा होती है। आँखे हमारे बिना कुछ बोले ही सब कुछ समझ जाती है, आँखे हमारे दिल का हाल बांया कर देती है। सही देखभाल से ही आँखों को सुन्दर और आकर्षित बनाया जा सकता है। हमारे शरीर का…
24GhanteOnline
January 19, 20262 min read
आँख (Eyes) हमारे शरीर का कोमल और नाज़ुक हिस्सा होती है। आँखे हमारे बिना कुछ बोले ही सब कुछ समझ जाती है, आँखे हमारे दिल का हाल बांया कर देती है। सही देखभाल से ही आँखों को सुन्दर और आकर्षित बनाया जा सकता है।
हमारे शरीर का सबसे खुबसुरत हिस्सा आँखे है और शरीर के बाकि हिस्सों की तरह ही इसका ख्याल रखना भी आवश्यक होता है। इसलिए आँखों का विशेष तौर ख्याल रखना चाहिए।
आइये जाने इन खास बातो को..........
- रात को आँखों (Eyes) मे गुलाब जल की बुंद डालकर सोये, इससे आँखे तरोताजा बनी रहती है।
- रात को सोने से पहले आँखों पर से मेकअप को हटा दे, इसके लिए क्लीजिंग मिल्क को आँखों की आस पास की जगह पर मले फिर रूही के फाहे की सहायता से इसे हटा दे।
- पके पपीते का गुदे को अच्छे से मिला ले, इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे आँखों के आस पास की जगहों पर लगाये, इससे आँखों मे ठंडक मिलेगी।
- केसर के रेशे को एक घंटे के लिए गुलाबजल मे भिगो दे, फिर इसे रूही के फाहे को बंद आँखों पर रख ले। इससे आँखों के काले घेरे कम होते है।
- बादाम और ठन्डे दूध को मिलाकर आँखों पर लगाने से भी आँखों को राहत मिलती है।
- थोड़े से शहद मे अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर इससे आँखों पर लगाने से भी आँखों की त्वचा का रंग साफ़ होता है। और त्वचा मे कसावट बनी रहती है।
- आँखों की खूबसूरती को बनाये रखने लिए सबसे ज्यादा जरूरी नींद लेना है। नींद पूरी होगी तभी आपको प्राक्रतिक तौर पर आराम मिलेगा, इसलिए कम से कम 7-8 घंटो की नींद लेना जरूरी है।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
