24 घण्टे ऑनलाइन

फटी एड़ियां बनेगी सॉफ्ट, इस्तेमाल करें ये होममेड क्रीम

सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही ड्राई स्किन की प्रॉब्लम भी आ जाती है। चेहरे की देखभाल तो सभी कर लेते हैं लेकिन सबसे ज्यादा खराब पैर हो जाते हैं। पैरों की फटी एड़ियां (Cracked Heels) ना केवल दिखने में भद्दी लगती है…

24GhanteOnline
February 11, 2025
2 min read

सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही ड्राई स्किन की प्रॉब्लम भी आ जाती है। चेहरे की देखभाल तो सभी कर लेते हैं लेकिन सबसे ज्यादा खराब पैर हो जाते हैं। पैरों की फटी एड़ियां (Cracked Heels) ना केवल दिखने में भद्दी लगती है बल्कि कई बार इनमे दर्द भी होने लगता है।

अगर आप भी हर ठंडी फटी हुई एड़ियों (Cracked Heels) को ठीक करने में बिता देती हैं तो इस बार बनाकर रख लें वैक्स क्रीम। जो आपकी एड़ियों की स्किन को सॉफ्ट और मुलायम रखने में मदद करेगी। जान लें कैसे घर में ही बना लें वैक्स क्रीम।

फटी एड़ियों (Cracked Heels) के लिए वैक्स क्रीम


मार्केट से महंगी हील केयर क्रीम लाने की बजाय घर में ही वैक्स क्रीम बनाकर रख लें। इसे बनाने में आपका एक भी रुपये खर्च नहीं होगा। बस इन चीजों की जरूरत होगी।

एक मोमबत्ती

दो चम्मच नारियल का तेल

दो चम्मच सरसों का तेल

एलोवेरा जेल

घर में कोई ना कोई मोमबत्ती तो होगी ही। बस उस मोमबत्ती को घिस लें। अब इस घिसी हुई मोम में नारियल का तेल दो चम्मच, दो चम्मच सरसों का तेल और एलोवेरा जेल को मिला लें। किसी बर्तन में इन सारी चीजों क मिक्स करके पिघलाएं और एक मिनट तक पकाएं। ठंडा कर किसी शीशी में पलट लें। बस तैयार है आपकी वैक्स क्रीम

कैसे लगाएं वैक्स क्रीम


सबसे पहले किसी टब में गुनगुना पानी भरें। फिर उसमे एक चम्मच नमक डालें और शैंपू का दो चम्मच डालकर घोल लें। पैरों को दस मिनट भिगोएं।

फिर अच्छी तरह से हील क्लीनर से घिसकर साफ करें। जिससे एड़ी पर जमा सारी डेड स्किन निकल जाए।

अब तैयार वैक्स क्रीम को लगाएं और पॉलीथिन से पैरों को बांध लें। एक से दो घंटे बाद पॉलीथिन को हटा दें।

हो सके तो रात में ये वैक्स क्रीम लगाएं।

रोजाना लगाने से मात्र एक से दो हफ्ते में ही फटी एड़ियों (Cracked Heels) से छुटकारा मिल जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।