24 घण्टे ऑनलाइन

छठ महापर्व पर अलग-अलग तरह के बनाएं ठेकुआ, सब करेंगे तारीफ

छठ महापर्व की आज से शुरुआत हो गई है। इस दिन महिलाएं 36 घंटे तक भूखी रहती हैं और फिर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ खाती हैं। 4 दिन तक चलने वाली इस पूजा में अलग-अलग तरह का प्रसाद तैयार किया जाता है। छठ के प्रसाद में…

24GhanteOnline
October 25, 2025
3 min read

छठ महापर्व की आज से शुरुआत हो गई है। इस दिन महिलाएं 36 घंटे तक भूखी रहती हैं और फिर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ खाती हैं। 4 दिन तक चलने वाली इस पूजा में अलग-अलग तरह का प्रसाद तैयार किया जाता है। छठ के प्रसाद में ठेकुआ (Thekua) भी शामिल है। ऐसे में यहां जानिए 2 अलग-अलग तरह से ठेकुआ (Thekua) कैसे बनाएं।

चीनी वाले ठेकुआ (Thekua) बनाने के लिए चाहिए-


एक कप सूजी

एक कप मैदा

एक कप से थोड़ी चीनी पाउडर

दो बड़े चम्मच कद्दूकस किया सुखा नारियल

एक कप दूध

1 कप घी

एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर

आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर

कैसे बनाएं


इसे बनाने के लिए किसी बड़े बर्तन में सूजी, मैदा, पाउडर चीनी, इलायची पाउडर, सौंफ पाउडर, नारियल और घी डालें और फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस मिक्स में थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सख्त आटा लगाएं। इसे अच्छे से हथेली से मसलते हुए आटे को अच्छे से बाइंड करें। इसके लिए आपको एकदम सख्त और हल्का सूखा आटा गूंथ कर तैयार करना है। जब आटा तैयार हो जाए तो थोड़ा सा आटा निकालें इसको हथेली से गोल या लम्बे जैसा चाहें उस आकार में मसलें। फिर इस लोई को सांचे पर रखकर हाथों से थोड़ा सा दबाव देते हुए डिजाइन में तैयार करें। सांचा नहीं है तो फोर्क या टूथपिक की मदद से भी ठेकुआ को डिजाइन दे सकते हैं। पूरे आटे से ठेकुआ तैयार करें और फिर तलने के लिए घी गर्म करें। ठेकुए को मीडियम और धीमी आंच पर ही ब्राउन होने तक तलें। फिर बाहर निकाल कर कुछ देर पेपर टॉवल पर रखें। ठेकुआ तैयार हैं।

गुड़ खसखस वाला ठेकुआ (Thekua) बनाने के लिए आपको चाहिए


दो कप साबुत गेहूं का आटा

दो बड़े चम्मच खसखस

दो बड़े चम्मच घी

तीन बड़े चम्मच सूखा नारियल

एक कप गुड़ या फिर पाउडर

एक चम्मच इलायची पाउडर

आधा बड़ा चम्मच सौंफ के बीज

थोड़ा पानी

कैसे बनाएं


इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप पानी और गुड़ पाउडर को मिक्स करें। फिर 5 मिनट के लिए रख दें। अगर गुड़ का पाउडर न हो तो पानी को गर्म करें और फिर इसमें गुड़ डालकर पिघला दें। अब एक बाउल में सारी सूखी चीजें डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर घी डालकर एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें। अब गुड़ की चाशनी को छान लें और फिर गेहूं के आटे में डालें और पानी डालकर अच्छी तरह से गूंध लें। ठेकुआ के लिए सख्त सूखा आटा लगाएं। मीडियम धीमी आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तक घी गर्म हो रहा है तब तक सांचा की मदद से ठेकुआ को डिजाइन दें। अब ठेकुआ (Thekua)  को अच्छा सुनहरा भूरा रंग होने तक अलट-पलट के तलें। फिर छान लें और पेपर टॉवल पर निकालकर कुछ देर के लिए रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।