Mother's Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स
कुकिंग के मामले में कच्ची हैं लेकिन मदर्स डे (Mother's Day) पर मां को कुछ स्पेशल खिलाने का मन है तो फटाफट बनने वाले सूजी पॉकेट्स (Suji Pockets) तैयार करें। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और ये आसानी से बनकर तैयार…
24GhanteOnline
May 10, 20263 min read
कुकिंग के मामले में कच्ची हैं लेकिन मदर्स डे (Mother's Day) पर मां को कुछ स्पेशल खिलाने का मन है तो फटाफट बनने वाले सूजी पॉकेट्स (Suji Pockets) तैयार करें। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और ये आसानी से बनकर तैयार भी जाएंगे। तो चलिए जानें सूजी पॉकेट्स को बनाने की आसान सी रेसिपी। जिसे खाकर मां जरूर रिलैक्स महसूस करेंगी और उनका पेट भी भर जाएगा।
सूजी पॉकेट्स (Suji Pockets) बनाने की सामग्री
2 से तीन उबले आलू
एक कप हरी मटर
एक चम्मच धनिया पाउडर
जीरा पाउडर
गरम मसाला पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
बारीक कटा एक प्याज
अदरक लहसुन का पेस्ट
बारीक कटी हरी मिर्च
दो कप सूजी
सूजी पॉकेट्स (Suji Pockets) बनाने की विधि
-सबसे पहले पैन में दो कप पानी चढ़ाएं और उसमे थोड़ा सा नमक डाल लें। जब ये पानी गर्म होने लगे तो एक कप सूजी को इसमे डाल दें।
-अब अच्छी तरह से चलाते हुए इस पानी को पकाएं। जिससे कि सूजी पूरी तरह से पक जाए और पानी सोख लें। कुछ ही देर में सूजी सारा पानी सोख लेगी और गूंथे आटे की तरह हो जाएगी।
-अब इसे किसी प्लेट में निकालकर ढंककर रख दें।
-उबले आलूओं को मैश कर लें।
-पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमे राई या जीरा अपने पसंद के मुताबिक डालें। जब ये चटक जाए तो साथ में हरी मिर्च और प्याज डाल दें। अच्छी तरह से भूनें।
-जब ये भुनने लगे तो इसमे उबली मटर को मिला दें।
-साथ में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर चलाएं।
-तेज आंच पर आलू के इस पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें और स्वादानुसार नमक डाल लें।
-थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी डालें।
-तैयार पेस्ट को किसी प्लेट में निकाल लें।
-अब सूजी के आटे को लें और हाथों में तेल लगाकर एक बार अच्छी तरह से गूंथ लें। जिससे कि ये बिल्कुल चिकना हो जाए।
-अब प्लेन जगह पर प्लास्टिक शीट बिछा लें और इस पर सूजी की लोई बनाकर रखें।
-इस पर भारी प्लेन सतह के बर्तन को रखकर इसे फैलाएं।
-जब ये फैल जाए तो इसमे आलू के मिक्सचर को रखें और चारों तरफ से बंद कर सील कर दें। जिससे कि ये पैकेट का रूप ले लें।
-अब इन सारे पैकेट्स (Suji Pockets) को एयर फ्राई करें या फिर नॉन स्टिक पैन में एक एक कर डालकर सुनहरा सेंक लें। -बस तैयार है टेस्टी सूजी के बने पॉकेट्स (Suji Pockets) ।
Tags:Mother’s day 2026mother's day recipes' mother's day dishesMother's Day celebrationmaking mother feel specialmothers day messagesmothers day giftsheartfelt mothers day celebration
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
