24 घण्टे ऑनलाइन

करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

करवा चौथ के व्रत पर पति-पत्नी एक दूसरे को स्पेशल फील करवाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। जहां पति महंगे तोहफे देकर बीवी को खुश करते हैं तो वहीं इस मौके पर पत्नी अपने पति को स्पेशल फील करवाने के लिए तरह-तरह के…

24GhanteOnline
October 29, 2026
2 min read
करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

करवा चौथ के व्रत पर पति-पत्नी एक दूसरे को स्पेशल फील करवाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। जहां पति महंगे तोहफे देकर बीवी को खुश करते हैं तो वहीं इस मौके पर पत्नी अपने पति को स्पेशल फील करवाने के लिए तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। इस साल के करवाचौथ पर आप मलाई लड्डू (Malai Laddu) से पति का मुंह मीठा करवा सकती हैं। यहां हम बता रहे हैं इसे बनाने का तरीका।

मलाई लड्डू (Malai Laddu) बनाने के लिए चाहिए


- 100 ग्राम पनीर

- 100 ग्राम खोया

- 2 कप कन्डेन्स्ड मिल्क या मिल्कमेड

- ¼ चम्मच इलायची पाउडर

कैसे बनाएं मलाई लड्डू (Malai Laddu) 


इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़े-टुकड़े करें। फिर अब एक पैन में खोया पिघलाएं और टुकड़े किया पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब तक मिक्स चिकना न हो जाए तब तक मिक्स को मैश करें।

अब कन्डेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर पूरी तरह से गाढ़ा होने तक इसे मिक्स करें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

5 मिनट के लिए रखा रहने दें और छोटे आकार के लड्डू तैयार कर लें।

अब मलाई लड्डू (Malai Laddu) को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। आप इसे कद्दूकस किए पिस्ता या सूखी गुलाब की पत्तियों से गार्निंश करें।

फटाफट इस तरह बनाएं पनीर


पनीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें और फिर उबाल आने के बाद इसमें नींबू का रस डालें। अब मीडियम आंच पर दूध को अच्छी तरह से चलाएं। दूध और पानी को पूरी तरह अलग करने के लिए ज्यादा नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे कॉटन के कपड़े में छान लें। फिर ताजे पानी के साथ इसे अच्छी तरह से साफ करें। पानी को पूरी तरह से निचोड़ लें। 10 मिनट या जब तक पानी पूरी तरह से खत्म न हो जाए, तब तक इसे एक तरफ रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।