24 घण्टे ऑनलाइन

आज कुछ स्पेशल खाने का हो रहा है मन, तो फटाफट बनाएं टेस्टी डिश

आज कुछ स्पेशल खाने का हो रहा है मन तो आज स्पेशल कश्मीरी लाल पनीर की सब्जी बनाकर परिवार वालों की खूब तारीफे लूट सकती हैं। कश्मीरी लाल पनीर (Kashmiri Red Paneer) की सब्जी देखने में भी इतनी लजीज और जायकेदार लगती है कि कोई…

24GhanteOnline
December 28, 2025
2 min read

आज कुछ स्पेशल खाने का हो रहा है मन तो आज स्पेशल कश्मीरी लाल पनीर की सब्जी बनाकर परिवार वालों की खूब तारीफे लूट सकती हैं।

कश्मीरी लाल पनीर (Kashmiri Red Paneer) की सब्जी देखने में भी इतनी लजीज और जायकेदार लगती है कि कोई भी इस सब्जी को खाए बिना नहीं रह सकता। तो  चलिए आज हम आपको फटाफट बताते है कश्मीरी लाल पनीर की सब्जी (Kashmiri Red Paneer) बनाने का आसान सा तरीका।

कश्मीरी लाल पनीर (Kashmiri Red Paneer) बनाने के लिए सामग्री-


200 ग्राम पनीर,

4 बड़े चम्मच सरसों का तेल,

1 चम्मच जीरा,

½ चम्मच हींग,

2 साबुत तेजपत्ता,

2 लौंग,

2 हरी इलायची,

1 इंच दालचीनी का टुकड़ा,
2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,

1 चम्मच पिसी हुई अदरक (सौंठ),

2 चम्मच पिसी हुई सौंफ,

1 चम्मच धनिया पाउडर,

1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)

कश्मीरी लाल पनीर (Kashmiri Red Paneer) बनाने का तरीका-


कश्मीरी लाल पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को धोकर उसे 2 इंच लंबे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें। इसके बाद एक बाउल में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, पिसी अदरक, पिसी सौंफ और धनिया पाउडर और ½ कप पानी डालकर उसका पेस्ट बना लें।

अब एक पैन में सरसों का तेल तेज आंच पर गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो आंच मीडियम करके पैन में पनीर के टुकड़े डालकर उन्हें ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों को पैन से निकालकर 2 कप पानी से भरे कटोरे में डाल दें।

अब उसी पैन के तेल में जीरा, हींग, तेजपत्ता, लौंग, हरी इलायची और दालचीनी डालकर उन्हें 4-5 सेकेंड तक चटकने दें। इसके बाद पैन में मसाले का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब गैस को धीमी आंच पर करके 2 मिनट तक पकाएं।

जब पैन के किनारों से तेल अलग होने लगे तो पनीर वाले पानी में नमक डालकर करी को उबाल लें। इसके बाद पैन में तला हुआ पनीर डालकर 10 मिनट तक और पकाएं। आपका टेस्टी कश्मीरी लाल पनीर बनकर तैयार है। आप इसे चावल और रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।