24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से बनाए टेस्टी एंड क्रिस्पी 'चिकन पकोड़ा', खाते ही लोग कहेंगे ‘वाह’

चिकन तो सभी का फेवरेट होता है. फिर चाहे वो चिकन बिरयानी हो, चिकन ग्रेवी हो, चिकन कबाब हो या चिकन पकौड़ा. आपने शादियों और होटलों में तो चिकन पकौड़ा (Chicken Pakoda) बहुत खाया होगा लेकिन क्या आपने घर पर कभी इस टेस्टी डिश को…

24GhanteOnline
August 13, 2025
2 min read

चिकन तो सभी का फेवरेट होता है. फिर चाहे वो चिकन बिरयानी हो, चिकन ग्रेवी हो, चिकन कबाब हो या चिकन पकौड़ा. आपने शादियों और होटलों में तो चिकन पकौड़ा (Chicken Pakoda) बहुत खाया होगा लेकिन क्या आपने घर पर कभी इस टेस्टी डिश को ट्राई किया है. प्याज, मिर्च, आलू, पनीर के पकौड़े तो सभी ने बनाए होंगे पर आज हम आपको चिकन पकौड़ें (Chicken Pakoda) बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है, इसलिए इस पोस्ट को पूरा पढ़िए और एक भी स्टेप मिस मत कीजिएगा.

चिकन पकौड़ें (Chicken Pakoda) बनाने की सामग्री

250 ग्राम बोनलेस चिकन

1 छोटा प्याज़ स्लाइस में कटा हुआ

1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

1/2 चम्मच गरम मसाला

1/2 चम्मच लाल मिर्च

1 निम्बू का रस

1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच अजवाइन

4 चम्मच बेसन

1 चम्मच चाट मसाला

नमक स्वादानुसार

4-5 कप तेल तलने के लिए

चिकन पकौड़ें (Chicken Pakoda) बनाने का तरीका

-सबसे पहले चिकन को एक कटोरी में रखकर दो से तीन बार अच्छे से पानी से धो लें.।

-अब इसमें सारी सामग्री (बेसन छोड़कर)मिला कर 10 मिनेट के लिए रख दें।

-अब इसमें बेसन और थोड़ा पानी डालकर पकोड़े वाली कंसिस्टेंसी तैयार कर लें।

-तय समय के बाद एक कड़ाही में मीडियम आंच में तेल गरम करने के लिए रख दें।

-गर्म तेल में पकोड़े डालकर धीमी आंच करके फ्राई करें, कुरकुरे होने पर निकाल लें।

-चाट मसाला और निम्बू का रस छिड़ककर चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।