24 घण्टे ऑनलाइन

बनाएं ये खट्टा-मीठा अचार, स्वाद से भरपूर

आपने बाजार का अचार तो खाया ही होगा जो स्वादिष्ट लगता हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी खराब होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए घर पर ही गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार (Cabbage-Carrot Pickle) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जो स्वाद…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

आपने बाजार का अचार तो खाया ही होगा जो स्वादिष्ट लगता हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी खराब होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए घर पर ही गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार (Cabbage-Carrot Pickle) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जो स्वाद से भी भरा हैं और इसका सेहत पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार (Cabbage-Carrot Pickle) बनाने की Recipe के बारे में।

 गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार (Cabbage-Carrot Pickle) बनाने की सामग्री :

- गोभी 200 ग्राम
- गाजर 200 ग्राम
- लह्सुन की 10 कलियां
- गुड़ 50 ग्राम
- सिरका 50 ग्राम
- एक बड़ी चम्मच हल्दी
- एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक बड़ा चम्मच सौंफ
- एक छोटा चम्मच मेथी दाना
- नमक स्वादानुसार
- सरसों का तेल जरूरत के अनुसार
एक बड़ा चम्मच सरसों दाना
- एक छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च

 गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार (Cabbage-Carrot Pickle) बनाने की विधि :

- सबसे पहले गोभी और गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और लहसुन पीस लें।
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही सबसे पहले तो आंच बंद कर दें।
- अब इसमें लहसुन, सारे मसाले और सब्जी मिलाएं। (तेल हल्का गरम रहना ही चाहिए)
- दूसरी ओर धीमी आंच में एक दूसरे पैन में सिरका और गुड़ डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
- सिरके और गुड़ का मिश्रण ठंडाकर गोभी और गाजर में डालें और अच्छे से मिक्स कर बर्नी में रखें।
- दो दिन धूप में रखें और बस अचार (Cabbage-Carrot Pickle) तैयार हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।