घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी
वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल (Horseshoe) को बहुत फायदेमंद बताया गया है। यह एक धातु संरचना और "यू" या अर्धचंद्राकार आकृति वाली एक वस्तु है। शनि दोष को कम करने, शांति और धन को आकर्षित करने में घोड़े की नाल लाभकारी होती…
24GhanteOnline
June 13, 20262 min read
वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल (Horseshoe) को बहुत फायदेमंद बताया गया है। यह एक धातु संरचना और "यू" या अर्धचंद्राकार आकृति वाली एक वस्तु है। शनि दोष को कम करने, शांति और धन को आकर्षित करने में घोड़े की नाल लाभकारी होती है। प्रवेश द्वार के ऊपर सही दिशा में लगाई गई घोड़े की नाल बीमारियों, भूत-प्रेत और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती है। आइए, जानते हैं कि घोड़े की नाल (Horseshoe) घर पर लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है, तो घोड़े की नाल (Horseshoe) मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए घोड़े की नाल को अनाज के घड़े में रखकर काले कपड़े से ढक दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है।
खुलते हैं तरक्की के रास्ते
धन और भाग्य से जुड़े होने के अलावा, घोड़े की नाल (Horseshoe) घर में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। कई लोग अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए और धन के नए रास्ते खोलने के लिए भी घोड़े की नाल का उपयोग करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह सफलता को आकर्षित करती है।
खुशियों से भर जाएगा घर
ऐसा माना जाता है कि अपने घर के बाहर घोड़े की नाल (Horseshoe) लटकाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। घोड़े की नाल को ऐसे लगाएं कि उसका सिरा ऊपर की ओर रहे, जो कि सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
