24 घण्टे ऑनलाइन

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

गर्मी (Summer) के मौसम में खाना खाने से ज्यादा शरबत और पानी पीने का मन करता है। गर्मियों में ककड़ी, खीरा (Cucumber), दही (Curd), मूली खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। डाइटिंग पर रहने वाले लोग के लिए सलाद बहुत अच्छा…

24GhanteOnline
June 25, 2026
2 min read

गर्मी (Summer) के मौसम में  खाना खाने से ज्यादा शरबत और पानी पीने का मन करता है। गर्मियों में ककड़ी, खीरा (Cucumber), दही (Curd), मूली खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। डाइटिंग पर रहने वाले लोग के लिए सलाद बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इससे पेट भी भर जाता है और ज्यादा कैलोरी भी शरीर में नहीं जाती है। खीरा वैसे भी त्वचा के लिए और दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

खीरा और दही का सलाद (Cucumber-Curd Salad) मिनरल्स और प्रोटीन का बहुत अच्छा कंबीनेशन है। आपको बता दें कि दही में भरपूर प्रोटीन होता है, इसमें इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने की ताकत भी होती है। बढ़ती उम्र में कैल्शियम की कमी होती है शरीर में इसलिए डॉक्टर दही खाने की सलाह देता है, इसमें ढेर सारा कैल्शियम है। इन दिनों गर्मी में खीरा और दही का सेवन (Cucumber-Curd Salad) करना चाहिए यदि इसे आप सलाद के रूप में आते हैं तो ये आपको और भी फायदा करता है।

खीरा और दही सलाद (Cucumber-Curd Salad) की विधि

1. एक कटोरी लीजिए और उसमें कटा हुआ खीर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्स कीजिए।

2. अलग कटोरे में दही को अच्छी तरह फेटे और उसमें स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर मिला ले। यदि आपको और स्वाद बढ़ाना है तो चाट मसाला भी डाल सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।