24 घण्टे ऑनलाइन

बनाएं पनीर की ये डिश, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

बच्चे हो या बड़े सभी को पनीर (Paneer) का स्वाद लेना पसंद होता हैं। प्रोटीन, कैल्शियम से भरपूर पनीर सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। पनीर के अनगिनत व्यंजन बनाए जा सकते हैं जिसे बनाने का अंदाज बदलकर स्वाद को बदला जा सकता हैं।…

24GhanteOnline
July 8, 2025
2 min read

बच्चे हो या बड़े सभी को पनीर (Paneer) का स्वाद लेना पसंद होता हैं। प्रोटीन, कैल्शियम से भरपूर पनीर सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। पनीर के अनगिनत व्यंजन बनाए जा सकते हैं जिसे बनाने का अंदाज बदलकर स्वाद को बदला जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए तवा पनीर (Tawa Paneer) की Recipe लेकर आए हैं जिसका चटपटा और मसालेदार जायका इसे सबसे अलग बनाता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

तवा पनीर (Tawa Paneer) बनाने की सामग्री

पनीर - 300 ग्राम
शिमला मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ
टमाटर - 3 पिसा हुआ
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
गाढ़ी दही - 1 कटोरी
अजवायन - ½ टीस्पून
मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर - ½ टीस्पून
चाट मसाला - ½ टीस्पून
गरम मसाला - ½ टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - 1 टीस्पून
पावभाजी मसाला - 2 टीस्पून
रिफाइंड ऑयल - 4 टेबलस्पून
धनिया पत्ती - ½ कप
नमक - स्वादानुसार

तवा पनीर (Tawa Paneer) बनाने की विधि

एक बड़े बर्तन में दही लें उसमें हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, धनिया, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अजवायन, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

पनीर को मोटे टुकड़ों में काट लें और दही वाले मिश्रण में मिलाकर ढक दें। आधे घंटे तक पनीर को दही में अच्छी तरह मैरिनेट होने दें।

आधे घंटे बाद तवा चढ़ाएं और उस पर 2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें और मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को दही वाले मिश्रण में अच्छी तरह लपेट कर तवे पर रखें।

गैस की आंच धीमी रखें और पनीर को हर तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। जब सारे पनीर अच्छी तरह सिंक जाए, तब इसे गैस बंद कर दें।

एक पैन चढ़ाएं और उसमें बाकी बचा तेल डालें। अब इसमें प्याज डालकर 5-7 मिनट तक तेज़ आंच पर पकाएं। बीच-बीच में प्याज़ को चलाते रहे, ताकि यह जले नहीं।

अब इसमें शिमला मिर्च डालकर 5 मिनट तक भूनें। जब शिमला मिर्च पक जाए, तब इसमें पिसा हुआ टमाटर, हल्दी, नमक और पावभाजी मसाला डालकर धीमी आंच पर भूने। जब मसाले से तेल छूटने लगे तो गैस की आंच कम कर दें।

अब सेंका हुआ पनीर इस मसाले में डालें और हरे धनिया से गार्निश कर गरमा-गरम रोटियों के साथ इसे सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।