24 घण्टे ऑनलाइन

इस बार बनाएं बिना तेल का अचार, स्वाद ऐसा की सब हो जाएंगे दीवाने

अचार (Pickle) हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला व्यंजन है जिसके बना भोजन अधूरा माना जाता है। आचार भी कई प्रकार के बनते है और आज हम आपको बिना तेल का अचार (Pickle) बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं. जिसका चटपटा स्वाद आपको…

24GhanteOnline
September 4, 2025
2 min read

अचार (Pickle) हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला व्यंजन है जिसके बना भोजन अधूरा माना जाता है। आचार भी कई प्रकार के बनते है और आज हम आपको बिना तेल का अचार (Pickle) बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं. जिसका चटपटा स्वाद आपको दीवाना बना देगा. आप इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे.

बिना तेल का अचार (Pickle) बनाने की सामग्री


कच्चे आम- 1 किलो
नमक-स्वादानुसार
सौंफ- 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर- 2 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर- 2 टेबलस्पून
मेथीदाना- 1 टेबलस्पून
आधा कप विनेगर
हींग पाउडर- 1 टीस्पून

बिना तेल का अचार (Pickle) बनाने की विधि


बिना तेल का अचार (Pickle) बनाने के लिए आम को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. एक घंटे तक कपड़े पर फैलाकर रखें. डंठल और गुठली निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें, आम के छिलका नहीं निकालने है.

अब कड़ाही में मेथी दाना और सौंफ को हल्का-सा भून लें और 1-2 मिनट बाद आंच बंद कर दें. ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लें.

अब एक बड़े बर्तन में कटे हुए आम, पिसा दरदरा मसाला, नमक, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और विनेगर को अच्छी तरह मिक्स करें.

जार में भरकर 1 सप्ताह तक धूप में रखें. हर 2-3 में अचार को लकड़ी के चम्मच से हिलाएं.

खाने के साथ सर्व करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।