24 घण्टे ऑनलाइन

हलकी-फुलकी भूख के लिए बनाएं चटपटी भेल

अक्सर देखा जाता हैं कि दिन के समय में हल्की-फुल्की भूख लगने लग जाती हैं। ऐसे में कुछ हल्का-फुल्का ही खाया जाए तो अच्छा हैं। कई लोग तो शाम की चाय के साथ कुछ न कुछ खाए बिना रह नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए…

24GhanteOnline
May 14, 2026
2 min read

अक्सर देखा जाता हैं कि दिन के समय में हल्की-फुल्की भूख लगने लग जाती हैं। ऐसे में कुछ हल्का-फुल्का ही खाया जाए तो अच्छा हैं। कई लोग तो शाम की चाय के साथ कुछ न कुछ खाए बिना रह नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चटपटी पीनट भेल (Peanut Bhel ) बनाने की रेसिपी। पीनट भेल का स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसे बनाना उतना ही सरल भी है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

पीनट भेल (Peanut Bhel ) बनाने की सामग्री

मिक्स नमकीन - 1/2 कप
भुनी मूंगफली - 1/2 कप
प्याज - 1
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 1-2
इमली की चटनी - 1 टेबलस्पून
पुदीना पत्ता - 7-8
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
चाट मसाला - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून

काला नमक - स्वादनुसार
नींब रस - 1 टी स्पून
सरसों तेल - 1 टी स्पून
अनार दाने - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

पीनट भेल (Peanut Bhel ) बनाने की विधि

पीनट भेल (Peanut Bhel ) बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली दाने डालकर रोस्ट कर लें।

मूंगफली दान सिक जाने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें और मसलकर उनका छिलका निकालकर दाने एक बाउल में डाल लें।

इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।

अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल या बर्तन लें और उसमें मिक्स नमकीन डाल दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।