24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं चटपटा मटन मसाला, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

मटन मासला का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे के मुंह में पानी आने लग जाता हैं। पंजाब और हैदराबाद की प्रसिद्द मटन मसाला (Mutton Masala) का मसालेदार और चटपटा स्वाद आपका दिन बना सकता हैं। इसे किसी भी आम से लेकर ख़ास मौके पर बनाया…

24GhanteOnline
January 21, 2026
2 min read

मटन मासला का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे के मुंह में पानी आने लग जाता हैं। पंजाब और हैदराबाद की प्रसिद्द मटन मसाला (Mutton Masala) का मसालेदार और चटपटा स्वाद आपका दिन बना सकता हैं। इसे किसी भी आम से लेकर ख़ास मौके पर बनाया जा सकता हैं। आज हम आपको इसे बनाने की RECIPE के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कैसे बनाए जायकेदार मटन मसाला (Mutton Masala) ।

मटन मसाला (Mutton Masala) बनाने की सामग्री :

- 500 gram मटन
- 1/2 कप पानी
- 4 हरी मिर्च
- 2 टमाटर
- 2 प्याज़
- 1 टी स्पून हरा धनिया
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टी स्पून अदरक लहसून पेस्ट
- 2 टी स्पून धनिया पत्ता
- 2 टी स्पून तेल
- नमक स्वादानुसार

मटन मसाला (Mutton Masala) बनाने की विधि :

- मटन मसाला (Mutton Masala) बनाने के लिए सबसे पहले मटन को ले और अच्छे से साफ कर ले। इतना करने के बाद हरी मिर्च, टमाटर और प्याज़ को ले और चाकू की मदद से बारीक़ काट ले।

- अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे। गरम तेल में बारीक़ कटा हुआ प्याज़ और हरी मिर्च डाले और धीमी आंच पर भून ले। इतना करने के बाद इसी मिश्रण में अदरक लहसून का पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया और हल्दी डालकर सभी मसालों को अच्छे से भून ले।

- इसी मिश्रण में मटन और नमक डाले अच्छे से मिलाए और कुछ देर तक मटन को धीमी आंच पर पकाए। अब इसमें कटा हुआ टमाटर डाले 2 मिनट तक भूने और पानी डालकर कुछ देर पकने के लिए छोड़ दे।

- कढ़ाई को कुछ देर के लिए ढक कर रख दे ताकि आपका मटन अच्छे से पक जाएगा और आपकी डिश बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी।

- कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट और लजीज मटन मसाला (Mutton Masala) बनकर तैयार है इसे बाउल में निकाले ऊपर से धनिया पत्ता और गरम मसाला डाले और सभी को सर्व करे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।