24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर बनाएं ठेले जैसा चटपटा और फ्लफी ऑमलेट, झटपट बन जाएगी ये डिश

अंडे का ऑमलेट (Omelette) खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। खासतौर से सड़क किनारे बिकने वाला मिर्च-प्याज और धनिया पत्ता डालकर बनाया गया स्ट्रीट स्टाइल ऑमलेट की तो बात ही कुछ और है। अब अंडे वाला ऑमलेट तो आपने खूब…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

अंडे का ऑमलेट (Omelette) खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। खासतौर से सड़क किनारे बिकने वाला मिर्च-प्याज और धनिया पत्ता डालकर बनाया गया स्ट्रीट स्टाइल ऑमलेट की तो बात ही कुछ और है। अब अंडे वाला ऑमलेट तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी आपने बिना अंडे का यानी एगलेस ऑमलेट ट्राई किया है? ये आपको सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन यकीन मानिए आप बिना अंडे के बिल्कुल ठेले वाला चटपटा और फ्लफी ऑमलेट बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आप अंडे नहीं खाती हैं या फिर घर में अंडे नहीं हैं, तो ये झटपट बनने वाली टेस्टी और हेल्दी ऑमलेट की रेसिपी जरूर ट्राई कर के देखें।

बिना अंडे के ऑमलेट (Omelette) बनानी की सामग्री


बिना अंडे के स्ट्रीट स्टाइल ऑमलेट (Omelette)  बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बेसन (लगभग एक कप), बेकिंग पाउडर (एक चम्मच), मैदा (एक तिहाई कप), नमक (स्वादानुसार), पानी, तेल, हरी मिर्च, धनिया पत्ता,प्याज, टमाटर और चाट मसाला।

एगलेस ऑमलेट (Omelette) बनाने का तरीका


स्ट्रीट स्टाइल एगलेस ऑमलेट (Omelette) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी बॉउल लें। उसमें बेसन, नमक, बेकिंग पाउडर और मैदा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक बैटर तैयार करें।

ध्यान रहे आपको ये घोल बिल्कुल पतला बनाना है वरना इसका स्वाद कुछ-कुछ बेसन के चीले जैसा ही हो जाएगा। घोल एकदम पानीदार हो जाए तो इसमें बारीक कटी हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिला दें।

अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसपर दो चम्मच तेल या बटर डालें और उसे पूरे पैन पर फैला लें। अब गैस की फ्लेम को लो कर लें और अपने बैटर को उस पर स्प्रेड करें। इस दौरान किसी चम्मच का स्पेचुला का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।

ऑमलेट (Omelette) पर बबल आने लगें तो उसकी साइड को चेंज कर दें। इसी तरह दोनों साइड्स से पकाएं।

आपका स्ट्रीट स्टाइल सॉफ्ट और फ्लफी ऑमलेट (Omelette) बनकर तैयार है। चटपटे फ्लेवर के लिए इसपर चाट मसाला स्प्रिंकल करें। इसे गरमा-गरम हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।