24 घण्टे ऑनलाइन

स्वतंत्रता दिवस पर बनाए ये स्पेशल डिश, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। ये दिन हमारे लिए बेहद खास होता है। आज हम आपको तिरंगा पुलाव (Tiranga Pulao) रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह देखने में तो अच्छी लगेगी ही साथ ही…

24GhanteOnline
August 13, 2025
2 min read

स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। ये दिन हमारे लिए बेहद खास होता है। आज हम आपको तिरंगा पुलाव (Tiranga Pulao) रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह देखने में तो अच्छी लगेगी ही साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगेगा। आइए जानते हैं तिरंगा पुलाव रेसिपी के बारे में।

तिरंगा पुलाव (Tiranga Pulao) बनाने की सामाग्री


सामग्री-


सफेद चावल के लिए

-बासमती चावल 1 कप पके हुए

ओरेंज चावल के लिए

-बासमती चावल - 1 कप पके हुए

-घी - 2 बड़े चम्मच

-जीरा- 1/4 छोटा चम्मच

-अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच

-टमाटर प्यूरी -1/4 कप

-हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

-लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

-लाल मिर्च का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच

-नमक - टेस्ट के हिसाब से

-हरे चावल के लिए

- बासमती चावल - 1 कप पके हुए

-घी- 2 बड़े चम्मच

-जीरा- 1/4 छोटा चम्मच

-अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच

-हरी मिर्च का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच

-पालक की प्यूरी- 1/2 कप

- नमक- टेस्ट के हिसाब से

तिरंगा पुलाव (Tiranga Pulao) ऐसे बनाएं


1- दो अलग-अलग नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें। एक पैन में जीरा डालें और इसका रंग बदलने तक भूनें।

2- चावल डालें और मिलाएं। दूसरे पैन में जीरा डालें और रंग बदलने तक भूनें।

3- पहले पैन में अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और लाल मिर्च का पेस्ट डालें और भूनें।

4- टमाटर प्यूरी, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 1 कप पानी डालें और मिलाएं, ढक्कर चावल के पकने तक पकाएं।

5- दूसरे पैन में हल्दी पाउडर और चावल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर हल्का सा भूनें।

6- आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढक कर पकाएं। जब पानी में उबाल आने लगे तो पालक की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ढककर चावल के पकने तक पकाएं

7- सर्विंग प्लेट में रिंग मोल्ड रखें। हरे चावलों को सांचे में डालिये और हल्का सा दबा दीजिये।

8- पके हुए सफेद चावल डालें और हल्का सा दबाएं। इसके ऊपर ऑरेंज राइस डालें और हल्का सा दबाएं।

9- रिंग मोल्ड को धीरे से निकालें अब आप देखेंगी कि आपका तिरंगा पुलाव (Tiranga Pulao) बनकर तैयार है। इसके बाद आप इन्हें परोस सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।