24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश का स्वाद जीत लेगा सबका दिल

आज कुछ स्पेशल खाने का मन हो रहा है तो आज हैदराबाद जायके की स्पेशल हैदराबादी पनीर ट्राई कर सकती है। वैसे हैदराबादी की नॉनवेज बिरयानी बहुत फेमस है। लेकिन आज हम आपको हैदराबादी स्टाईल की पनीर (Hyderabadi Paneer) बनाने का…

24GhanteOnline
August 26, 2025
2 min read

आज कुछ स्पेशल खाने का मन हो रहा है तो आज हैदराबाद जायके की स्पेशल हैदराबादी पनीर ट्राई कर सकती है। वैसे हैदराबादी की नॉनवेज बिरयानी बहुत फेमस है। लेकिन आज हम आपको हैदराबादी स्टाईल की पनीर (Hyderabadi Paneer) बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

हैदराबादी स्टाईल की पनीर  (Hyderabadi Paneer) बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम पनीर
आधा कप दूध
करी पत्ता
आधा चम्मच पिसी हल्दी
जीरा
2 लौंग
1 इंच अदरक का टुकड़ा
रिफाइंड तेल
2-3 कटा हुआ प्याज
1 चम्मच नींबू का रस
आधा मिर्च लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच देसी घी
नमक आवश्यकतानुसार
1 चम्मच काली मिर्च का मसाला
5 कली लहसुन
सूखी लाल मिर्च

हैदराबादी पनीर (Hyderabadi Paneer)  बनाने का तरीका

सबसे पहले किसी पैन में जीरा, लौंग, काली मिर्च, तिल, लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट कर लें। फिर इन मसालों को ग्राइंडर जार में पीसकर पाउडर बना लें। मसालों को पीसने के बाद चौड़े तले वाले बर्तन में तेल डालकर गर्म करें।

इसमे पनीर के चौकोर क्यूब्स को डालकर तललें । अब एक बार फिर दूसरे चौड़े तले के बर्तन में तेल गर्म करें।  तेल के गर्म होते ही करी पत्ता और प्याज डाल दें।

कुछ मिनट तक भूनें जब तक प्याज सुनहरे ना हो जाएं। अब इसमे पिसा हुआ फ्रेश मसाला डाल दें। साथ में अदरक और लहसुन को कूटकर डाल दें।

अच्छी तरह से भूनें और दूध डाल दें।

कुछ मिनट तक पकाएं और सबसे आखिर में पनीर के टुकड़े डालें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।