24 घण्टे ऑनलाइन

सिर्फ व्रत के लिए नहीं है सिंघाड़े के आटे का हलवा, आम दिनों में भी लें इसका लुत्फ

हलवा (Halwa) भारत की पारम्परिक मिठाई है, जो खूब पसंद की जाती है। हलवा चाहे जिस चीज का हो एक अलग स्वाद के कारण पहचान बना लेता है। आज हम बात कर रहे हैं सिंघाड़े के आटे के हलवे की। वैसे तो ज्यादातर लोग इसे त्योहार पर या…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

हलवा (Halwa) भारत की पारम्परिक मिठाई है, जो खूब पसंद की जाती है। हलवा चाहे जिस चीज का हो एक अलग स्वाद के कारण पहचान बना लेता है। आज हम बात कर रहे हैं सिंघाड़े के आटे के हलवे की। वैसे तो ज्यादातर लोग इसे त्योहार पर या व्रत के दौरान बनाते हैं, लेकिन आम दिनों में भी इसका मजा लिया जा सकता है।

इस बार आप सिंघाड़े के आटे का हलवा (Halwa) ट्राई कर सकते हैं। यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। किसी दिन मीठा खाने की इच्छा कर रही हो तो घर में आसानी से तैयार होने वाली इस रेसिपी पर भी भरोसा जताया जा सकता है।

सिंघाड़े के आटे का हलवा (Halwa) बनाने की  सामग्री


1 कप सिंघाड़े का आटा
1 कप चीनी
4 1/2 कप पानी
6 टेबल स्पून घी
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
1 टेबल स्पून कटे हुए बादाम

सिंघाड़े के आटे का हलवा (Halwa) बनाने की विधि 


- सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें।
- इसमें सिंघाड़े का आटा डालकर मध्यम आंच पर लगातर चलाते हुए भूनें।
- वहीं दूसरी तरफ एक पैन में पानी और चीनी को मीडियम आंच पर रख दें।
- जब आटा पूरी तरह भुन जाए तो इसमें तैयार की गई चाशनी और इलायची पाउडर डालें।
- इसमें उबाल आने दें। आंच धीमी कर दें और पानी को पूरी तरह सूखने दें।
- इस दौरान आप हलवे को लगातार चलाते रहें।
- जब घी कड़ाही के किनारों में आने लगे तो समझ लें कि हलवा पूरी तरह तैयार हो गया है।
- 5 से 7 मिनट और पकाएं। बादाम से गार्निश करके गरमागरम हलवा (Halwa) सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।