24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में सरसों का साग का है अलग मजा, तो आज ही बनाएं

सर्दियों के मौसम में भारतीय व्यंजनों की बात हो और सरसों के साग (Sarso ka Saag) का जिक्र ना आये, ऐसा हो ही नहीं सकता. सरसों के साग (Sarso ka Saag) बनाने की सामग्री 750 ग्राम सरसों 250 ग्राम पालक 4 प्याज़ (बारीक कटा हुआ) 5…

24GhanteOnline
December 24, 2025
2 min read

सर्दियों के मौसम में भारतीय व्यंजनों की बात हो और सरसों के साग (Sarso ka Saag) का जिक्र ना आये, ऐसा हो ही नहीं सकता.

सरसों के साग (Sarso ka Saag) बनाने की सामग्री

750 ग्राम सरसों
250 ग्राम पालक
4 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
5 टमाटर (मोटे टुकड़ों में कटे हुए)
1 अदरक (मध्यम आकार की)
5 कलियाँ लहसुन (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च
स्वाद अनुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
घी
3 छोटा चम्मच मक्का का आटा

सरसों के साग (Sarso ka Saag) बनाने की विधि

* सबसे पहले सरसों की टहनियों को एक तेज़ चाकू से छील लीजिये.

* अब सरसों की टहनियों, पत्तियों और पालक को मोटा मोटा काट लीजिये.
कूकर में कटा हुआ साग, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर मध्यम आंच पर 3 सीटी आने तक पका लीजिये.

* जब कूकर अपने आप ठंडा हो जाये तो ये उबला हुआ साग़ ग्राइन्डर में डालकर दरदरा पीस लीजिये.

* अब एक कड़ाही में घी गर्म कर लीजिये.

* इस गर्म घी में कटा हुआ लहसुन और प्याज़ डालिये और सुनहरा भूरा होने तक पकाइये.

* सुनहरा भूरा होने पर इसमें पिसा हुआ साग़ डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.

* अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और मक्का का आटा डालिये और 10 मिनट तक मध्यम आँच पर पकने दीजिये.

* इसे थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये ताकि इसमें गुठले नहीं पड़ें.

* तैयार है स्वादिष्ट सरसों का साग़ (Sarso ka Saag). आप इसे गर्मागर्म मक्के की रोटी के साथ घी या मक्खन डालकर परोसिये.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।