24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं बिना आलू-प्याज के समोसा, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे

जैन धर्म में महावीर जयंती का खास महत्व है। इस साल ये दिन 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप कोई जैन रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यहां हम आपको पनीर-मटर समोसा (Samosa) बनाने का तरीका बता रहे हैं। यहां समोसा बनाने का…

24GhanteOnline
April 10, 2025
2 min read

जैन धर्म में महावीर जयंती का खास महत्व है। इस साल ये दिन 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप कोई जैन रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यहां हम आपको पनीर-मटर समोसा (Samosa) बनाने का तरीका बता रहे हैं। यहां समोसा बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।

बिना आलू-प्याज के समोसा (Samosa) बनाने के लिए चाहिए-


मैदा लगाने के लिए-

- एक कप मैदा

- नमक स्वादानुसार

- जरूरत मुताबिक पानी

-मॉइन के लिए घी या तेल

स्टफिंग के लिए आपको चाहिए-


-1/2 कप उबले हुए हरे मटर

-1/2 कप पनीर

- 2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च

- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया

- स्वादानुसार नमक

- 2 छोटा चम्मच गरम मसाला

- एक चम्मच काली मिर्च पाउडर

- तलने के लिए तेल

बिना आलू-प्याज के समोसा (Samosa) कैसे बनाएं-


समोसा (Samosa) बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मैदा और नमक मिलाएं। समोसे को खस्ता बनाने के लिए आटे में थोड़ा घी या तेल मिलाएं। अब गुनगुने पानी की मदद से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। आटे को सेट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रखें। आटा लगाने के बाद स्टफिंग तैयार करें।

स्टफिंग बनाने के लिए उबले हुए मटर को मैश करें। फिर इसमें कद्दूकस किया पनीर मिलाएं। बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया, नमक, गरम मसाला और काली मिर्च को एक साथ मिलाएं। अब गुंथे हुए आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बनाएं।

अब एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच की रोटी बेल लें। फिर बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी रखें। बेली हुई पूरी को दो बराबर भागों में चाकू से काट लें। फिर एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें। तिकोना बनाते समय दोनों सिरे पानी से चिपकाएं। फिर इसमें स्टफिंग भरें, अब किनारों को पानी से चिपका दें।

समोसे (Samosa) तलने के लिये कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम तेल में 4-5 समोसे डालें और ब्राउन होने तक तलें। समोसे तलते समय आंच मीडियम रखें। कढ़ाई से समोसे (Samosa) निकालें और पेपर टॉवल पर रखें। इसे चटनी के साथ सर्व करें।

Tags:samosa

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।