24 घण्टे ऑनलाइन

घर में ही बनाएं यह फास्ट फूड, बच्चे नहीं करेंगे बाहर खाने की जिद

पिछले काफी समय से फास्टफूड लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है। खास तौर से बच्चों को यह बहुत पसंद होता है। हालांकि इनका ज्यादा सेवन सेहत पर बुरा असर डालता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो टेस्टी…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

पिछले काफी समय से फास्टफूड लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है। खास तौर से बच्चों को यह बहुत पसंद होता है। हालांकि इनका ज्यादा सेवन सेहत पर बुरा असर डालता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। हम बताएंगे रोटी पिज्जा (Roti Pizza) कैसे बनाते हैं। बच्चों को बाहर का पिज्जा इतना अच्छा लगता है कि वे इसके लिए काफी जिद करते हैं। ऐसे में आप उनके लिए घर में ही रोटी पिज्जा (Roti Pizza) तैयार कर सकते हैं, जो उनके शरीर को नुकसान पहुंचाने के बजाय फायदेमंद रहेगा। बच्चे तो इसे चाव से खाएंगे ही, साथ ही बड़ों पर भी यह जादू चलाने में सक्षम है। गेहूं के आटे से बनने वाली रोटी से हम पिज्जा बनाएंगे। हमारे द्वारा बताई गई विधि का पालन करने पर आपको बिल्कुल जोर नहीं आएगा।

रोटी पिज्जा (Roti Pizza) बनाने की सामग्री


2 रोटियां गेहूं के आटे की
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया मोजरेला चीज
2 बड़े चम्मच चीज स्प्रेड
1 मध्यम कटा हुआ प्याज
2 बड़े चम्मच कॉर्न
2 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस
1 मध्यम कटा टमाटर
1 मध्यम कटी हरी शिमला मिर्च
5-6 ग्रीन ओलिव
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च
आवश्यकतानुसार नमक
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च

रोटी पिज्जा (Roti Pizza) बनाने की विधि


- रोटी पिज्जा (Roti Pizza) बनाने के लिए सबसे पहले आप 2 रोटियां बना लें।
- अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट होने के लिए स्टार्ट कर दें।
- इसके बाद एक कटोरी में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कॉर्न, नमक, काली मिर्च, ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद एक रोटी लें, इस पर 1 चम्मच पिज्जा सॉस लगाएं।
- इसके बाद 1 चम्मच चीज स्प्रेड अच्छे से फैला दें।
- अब इस पर सब्जियों वाला मिश्रण अच्छे से फैलाएं और ऊपर से ग्रीन ओलिव अपने मुताबिक सजाएं।
- इसके बाद मोजरेला चीज पूरी रोटी पर अच्छे से डालें। इसी प्रकार दूसरी रोटी भी तैयार करें।
- दोनों तैयार रोटियों को ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए बेक कर लें।
- 10 मिनट बाद ओवन से निकालें और स्लाइस काटकर गरमागरम परोसें। रोटी पिज्जा (Roti Pizza) तैयार है। इसे तवे पर भी पका सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।