24 घण्टे ऑनलाइन

गुलाबों से पिंक हो जाएंगे होंठ, घर पर बनाएं लिप बाम

हम अपने होठों (Lips) को फटने से बचाने या उन्हें हेल्थी और सुंदर रखने के लिए कई तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स को खरीद कर इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स हमारे लिए फायदेमंद तो होते हैं, लेकिन कभी-कभी इन…

24GhanteOnline
July 9, 2026
2 min read

हम अपने होठों (Lips) को फटने से बचाने या उन्हें हेल्थी और सुंदर रखने के लिए कई तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स को खरीद कर इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स हमारे लिए फायदेमंद तो होते हैं, लेकिन कभी-कभी इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होने के कारण लिप्स काले हो सकते हैं। ऐसे में आपको घर में ही लिप बाम (Lip Balm) बना सकते हैं, जो आपके होठों के लिए बिलकुल सुरक्षित होगा। आइये जानते हैं लिप बाम (Lip Balm) बनाने का तरीका…

सामग्री 


लिप बाम (Lip Balm) बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 चीजों की जरूरत होगी। गुलाब की पंखुड़ियां, शहद (1 चम्मच), वैसलीन (1 चम्मच) और नारियल तेल (1 चम्मच)।

बनाने का तरीका


लिप बाम (Lip Balm) बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धो लें।

फिर एक बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियां डालें और इसमें आधा कप पानी मिलाएं। अब इसे ढ़क कर थोड़ा उबाल लें।

उबालने के बाद अब इस पानी छानकर एक कटोरी में निकाल लें।

गुलाब वाले पानी में शहद, वैसलीन और नारियल तेल मिलाएं।

इस कंटेनर में डालें और कुछ देर के लिए फ्रीज में रखें। लिप बाम (Lip Balm) जमने के बाद तैयार है। इसे आप होठों पर लगा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।