24 घण्टे ऑनलाइन

चाय के साथ लगाएं राजस्थानी तड़का, बनाएं ये तीखे-चटपटे पकोड़े

अधिकतर भारतीय परिवारों में खाने के हरी मिर्च खाना पंसद किया जाता है। अधिकतर लोग तीखा खाने के शौकीन होते है। अगर बात राजस्थानी स्वाद की हो तो इसका कोई जवाब नहीं । आज हम आपको हरी मिर्च के पकौड़े (Mirchi Pakora) बनाने का…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

अधिकतर भारतीय परिवारों में खाने के हरी मिर्च खाना पंसद किया जाता है। अधिकतर लोग तीखा खाने के शौकीन होते है। अगर बात राजस्थानी स्वाद की हो तो इसका कोई जवाब नहीं । आज हम आपको हरी मिर्च के पकौड़े (Mirchi Pakora) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। खास उन लोगो के लिए जो खाने के साथ मिर्च खाना पंसद करते है। तो चलिए जानते हैं हरी मिर्च के पकौड़े बनाने का तरीका।

हरी मिर्च के पकौड़े (Mirchi Pakora) बनाने के लिए सामग्री


– पकौड़े वाली हरी मिर्च-8
-उबला और मैश्ड आलू- 2
– बेसन- 1 कप
-अजवाइन-1 चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
-गरम मसाला पाउडर-1/2 चम्मच
-चाट मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
-अमचूर पाउडर-1/4 चम्मच
– काला नमक-1/2 चम्मच
-जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
– बारीक कटी धनिया पत्ती-2 चम्मच
-बारिक कटी मिर्च-1
-चाट मसाला पाउडर (गार्निशिंग के लिए)- 1 चम्मच
-नमक-स्वादानुसार
-तेल-आवश्यकतानुसार

हरी मिर्च के पकौड़े (Mirchi Pakora) बनाने का तरीका


हरी मिर्च के पकौड़े (Mirchi Pakora) बनाने के लिए सबसे पहले बड़ी वाली हरी मिर्च को धोकर बीच में लंबा कट लगाएं और सारे बीज निकाल दें। एक बड़े बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालकर बेसन का गोल तैयार कर लें।

एक दूसरे बर्तन में मैश किया आलू, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, गर्म मसाला, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, काला नमक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब सारे मिर्च के भीतर आलू वाला यह मिश्रण भर दें। कड़ाही में तेल गर्म करें।

जब तेल गर्म हो जाए तो आलू भरे मिर्च को पहले बेसन वाले घोल में डुबोएं और फिर गर्म तेल में डालें। दोनों ओर से क्रिस्प होने तक मिर्च को तलें। सभी मिर्च बड़ा को ऐसे ही तल लें।

हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।