24 घण्टे ऑनलाइन

सबका फेवरेट बनेगा ये सैंडविच, झटपट तैयार हो जाएगा

बच्चों का टिफिन तैयार करना और फिर पति और बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट तैयार करना। सुबह सुबह कम समय में दो की जगह चार हाथों के बराबर का काम करना होता है। ऐसे कोई ऐसा ब्रेकफास्ट जो बिना झंझट के झटपट तैयार हो जाएं वो सैंडविच…

24GhanteOnline
July 14, 2025
2 min read

बच्चों का टिफिन तैयार करना और फिर पति और बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट तैयार करना। सुबह सुबह कम समय में दो की जगह चार हाथों के बराबर का काम करना होता है। ऐसे कोई ऐसा ब्रेकफास्ट जो बिना झंझट के झटपट तैयार हो जाएं वो सैंडविच (Sandwich) है। न तो अधिक समय लगता है और न ही मेहनत। आज हम आपको नाश्ते में सैंडविच (Sandwich) बनाने की रेसिपी लाए है।

सैंडविच (Sandwich) बनाने के लिए सामग्री-


4 से 6 पीस ब्रेड की

एक प्याज-1 कटा हुआ

हरी सब्जी-1 कप कटी हुए

मेयोनीज-2 चम्मच

नमक-1/2 चम्मच

पुदीना-पत्ता-1 चम्मच

बॉयल आलू 4 से 5

वेज सैंडविच (Sandwich) बनाने का तरीका-


वेज सैंडविच (Sandwich) बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू बॉयल कर लेना है। इसके बाद आलू को मैश कर लें और इसमें हल्का नमक और जीरा, धनिया का मसाला मिला दें। फिर इसमें कटी हुई हरी धनिया और हरी मिर्च मिलाएं।

अब एक ब्रेड की एक लाइस लें और उसपर आलू के मिक्सचर को फैलाकर लगाएं। अच्छे से ब्रेड पर आलू लगाने के बाद इसपर कटा हुआ प्याज और टमाटर लगाएं। अब इसपर मेयोनीज या फिर चाहें तो चीज भी लगा सकते हैं।

आप चाहें तो हरी चटनी या लाल चटनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सैंडविच काफी स्वादिशष्ट बनती है। आखिर में पुदीने की पत्तियां को भी सैंडविच (Sandwich) पर लगाएं और उपर से एक ब्रेड की स्लाइस और लगाकर दबा दें।

अब तवे पर घी या बटर लगाकर इस सैंडविच को अच्छे से दोनों तरफ सेंक लें। तैयार है आपकी फटाफट से बनने वाली टेस्टी सैंडविच (Sandwich)। इसे आप गर्मागर्म सॉस के साथ खाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।