24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर बनाएं बनाना ब्रेड, बच्चों को मिलेगा भरपूर प्रोटीन

बच्चों को खाना खिलाना बहुत मुश्किल होता है, क्यों कि वह बाजार की चीजें खाना पसंद करते हैं। ऐसे में घर का हेल्दी खाना उनको पसंद नहीं आता है। हम आपको ऐसी डिश बताएंगे जो हेल्दी और टेस्टी दोनों है। आइए जानते हैं, इसे बनाने…

24GhanteOnline
March 6, 2025
2 min read

बच्चों को खाना खिलाना बहुत मुश्किल होता है, क्यों कि वह बाजार की चीजें खाना पसंद करते हैं। ऐसे में घर का हेल्दी खाना उनको पसंद नहीं आता है। हम आपको ऐसी डिश बताएंगे जो हेल्दी और टेस्टी दोनों है। आइए जानते हैं, इसे बनाने की विधि।

प्रोटीन रिच बनाना ब्रेड (Banana Bread) रेसिपी


सामग्री

केले पके हुए- 4, अंडे- 2, दही- आधा कप, शहद या गुड़- आधा कप, वनीला एसेंस- 1 चम्मच, दूध- एक चौथाई कप, वनस्पति तेल या मक्खन- आधा कप, बादाम पाउडर- डेढ़ कप, प्रोटीन पाउडर- आधा कप, बेकिंग पाउडर- एक चम्मच, बेकिंग सोडा- आधा चम्मच, ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए, चॉको चिप्स, नमक स्वादानुसार

बनाना ब्रेड (Banana Bread) बनाने का तरीका

- प्रोटीन रिच बनाना ब्रेड (Banana Bread)  बनाना बहुत ही आसान होता है। आप सबसे पहले चार केले लें और उसको अच्छे से मैश करें। इसमें एक भी गुठली नहीं होनी चाहिए।
- दूसरी तरफ 175 डिग्री सेल्सियस पर ओवन को गर्म करें। पाव पैन पर बटर लगा दें। अब एक बाउल लें उसमें अंडा, दही और गुड़ को अच्छे से मिक्स करें।
- उसके बाद मसले हुए केले को लेकर बादाम पाउडर, प्रोटीन पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, वनीला एसेंस, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, मक्खन थोड़ा लें और उसके बाद नमक स्वादानुसार डाल लें।
- अब इसमें दूध और अंडे को मिक्स कर डाल देंगे। उसके बाद इन सभी को अच्छे से मिला लें।
- अब सभी चीजें मिक्स हो गई हैं, तो बटर लगा हुआ पाव पैन में इन सभी डाल दें। उसके ऊपर चोको चिप्स और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अब ओवन में बेक होने दें।
- 40 से 50 मिनट में यह बेक हो जाएगा। उसके बाद भी आप तसल्ली के लिए टूथपिक से चेक कर सकते हैं। यह अगर यह साफ बाहर निकल आता है, तो यह बन गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।