24 घण्टे ऑनलाइन

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए बनाए ये टेस्टी डिश

आज 14 नवम्बर के दिन हर साल की तरह बाल दिवस मनाया जा रहा है. देश के पहले प्रधानमन्त्री पं जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को ही हम बाल दिवस के रूप में भारत में सेलेब्रेट करते हैं. बच्चे तो घर की रौनक होते हैं. उन्ही की वजह से…

24GhanteOnline
November 14, 2025
2 min read

आज 14 नवम्बर के दिन हर साल की तरह बाल दिवस मनाया जा रहा है. देश के पहले प्रधानमन्त्री पं जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को ही हम बाल दिवस के रूप में भारत में सेलेब्रेट करते हैं. बच्चे तो घर की रौनक होते हैं. उन्ही की वजह से घर में चहल-पहल और खुशियाँ बनी रहती है. तो क्यूँ न आज आप अपने बच्चों को इस ख़ास मौके पर टेस्टी और क्रिस्पी पोटैटो स्माइली (Potato Smiley) खिलाकार एक प्यारा सा सरप्राइज दें. तो चलिए देखते हैं इसे बनाने की रेसिपी ...

पोटैटो स्माइली (Potato Smiley) के लिए सामग्री


-उबले आलू (मैश किए हुए)

-ब्रेड क्रंब्स

-मैदा

-लाल मिर्च पाउडर

-नमक

पोटैटो स्माइली (Potato Smiley) बनाने की विधि


स्माइली (Potato Smiley) बनाने के लिए आलू में ब्रेड क्रंब्स, मैदा, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाते हुए आटे जैसा गूंथ लें। अगर आलू ज्यादा गिली लगे तो ब्रेड क्रंब्स और मिला सकते हैं।

तैयार आटे को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आटे से थोड़ा टुकड़ा तोड़कर लंबा बेल लें।

फिर किसी चीज से उसे गोल आकार में काट लें।

इसके बाद स्माइली की आंखें बनाने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करते हुए आंखें बनाएं। फिर चम्मच का इस्तेमाल करते हुए हंसता हुए चेहरा बना दें। इसके बाद इसे गर्म तेल में छान लें।

इस तरह फटाफट स्माइली (Potato Smiley) तैयार हो जाएगी।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।