24 घण्टे ऑनलाइन

खाने के साथ परोसे आलू का आचार, देखें रेसिपी

आलू की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी आलू का अचार खाया है। अगर नहीं तो एक बार इस स्वादिष्ट अचार का मजा जरूर लें। इस बार अपने घर पर आम और नींबू का नहीं बल्कि आलू का अचार (Potato Pickle) बनाएं। ये अचार…

24GhanteOnline
November 5, 2025
2 min read

आलू की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी आलू का अचार खाया है। अगर नहीं तो एक बार इस स्वादिष्ट अचार का मजा जरूर लें। इस बार अपने घर पर आम और नींबू का नहीं बल्कि आलू का अचार (Potato Pickle) बनाएं। ये अचार खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। इसे खाने के बाद आप इसकी सब्जी खाना भूल जाएंगे। इसे बहुत ही कम टाइम में बनाया जा सकता है और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।

आलू का अचार (Potato Pickle) बनाने की सामग्री


4 मीडियम आलू (उबले हुए)

1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)

2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

2 टेबल स्पून नींबू का रस

स्वादानुसार काला नमक

1 टेबल स्पून धनिया पत्ती

8-10 काली मिर्च

1 टेबल स्पून जीरा और धनिया के बीज

4-5 टेबल स्पून सफेद तिल

2 टेबल स्पून सरसों का तेल

एक चुटकी मेथी के बीज

आलू का अचार (Potato Pickle) बनाने की वि​धि


-एक बाउल में आलू, हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, धनिया पत्ती, काली मिर्च और नमक लें।

-इसमें थोड़ा सा हरा धनिया, जीरा और सफेद तिल मिलाएं।

-अब सब कुछ एक साथ अच्छे से मिलाएं।

-एक तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें सारे बीज डालें। इसे थोड़ी देर तक गर्म होने दें।

-आलू पर तेल छिड़के और सब चीजें डालकर अच्छी तरह मिला लें।

-तैयार है आपका टेस्टा आलू का अचार। इसे रोटी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।