24 घण्टे ऑनलाइन

महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये फलाहारी डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए पूजा-अर्चना के साथ ही काफी सारे लोग व्रत करते हैं। कुछ लोग ये व्रत निराजली रखते हैं तो कुछ फलाहार खाकर रहते हैं। फलाहार में घरवालों को कुछ आसान सा, फटाफट बनने वाला और नई…

24GhanteOnline
February 15, 2026
2 min read
महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये फलाहारी डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए पूजा-अर्चना के साथ ही काफी सारे लोग व्रत करते हैं। कुछ लोग ये व्रत निराजली रखते हैं तो कुछ फलाहार खाकर रहते हैं। फलाहार में घरवालों को कुछ आसान सा, फटाफट बनने वाला और नई चीज बनाकर खिलाना चाहती हैं तो बना लें पोटैटो बॉल्स (Potato Balls) । जिसे बनाने में ना ज्यादा समय लगेगा और ना ही ज्यादा मेहनत। तो बस नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी।

फलाहारी पोटैटो बॉल्स (Potato Balls) बनाने की सामग्री


एक कप समा के चावल

तीन उबले आलू

हरी मिर्च

हरी धनिया बारीक कटी हुई

एक इंच अदरक का टुकड़ा

काली मिर्च कुटी हुई एक चम्मच

जीरा क्रश किया हुआ

मूंगफली का तेल या देसी घी

फलाहारी पोटैटो बॉल्स (Potato Balls) बनाने की रेसिपी


-सबसे पहले आलूओं को उबालकर रख लें। जिससे कि ये अच्छी तरह से ठंडे हो जाए और इनका पानी सूख जाए।

-समा के चावल को दो से तीन पानी से धोकर एक घंटे के लिए भिगो दें।

-फिर इन चावलों को कुकर में डालें और साथ ही दोगुनी मात्रा में पानी डालकर पकाने के लिए रख दें। दो से तीन सीटियों में चावल अच्छी तरह से पककर गल जाएंगे।

-इन चावलों को किसी प्लेट में फैलाकर ठंडा कर लें। अब उबले आलूओं को छीलकर मैश कर लें।

-साथ में चावलों को भी मिक्स कर लें। इन पर बारीक कटी हरी मिर्च डालें।

-साथ में बारीक कटी हरी धनिया के पत्ते, जीरा, कुटी काली मिर्च,अदरक के टुकड़े, सेंधा नमक स्वादानुसार डालकर मिक्स करें।

-हाथों में एक चम्मच मूंगफली का तेल लें और इन सारी चीजों को मिक्स करते हुए आटे की तरह गूंथ लें।

-छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और देसी घी या मूंगफली के तेल में तल लें।

-बस रेडी हैं फलाहारी पोटैटो बॉल्स (Potato Balls) , इसे चटपटी हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।