24 घण्टे ऑनलाइन

घर में बनाएं पिज्जा पॉकेट, बच्चे खुशी से उछल पड़ेंगे

बाजार से ऑर्डर करने के अलावा आप घर पर भी पिज्जा पॉकेट (Pizza Pocket) ट्राई इसे सरलता से बना सकते हैं. यह स्वाद में बेहद बढ़िया लगते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह पसंद आने वाले हैं. आइए जानते हैं क्या है रेसिपी-…

24GhanteOnline
December 14, 2025
3 min read

बाजार से ऑर्डर करने के अलावा आप घर पर भी पिज्जा पॉकेट (Pizza Pocket) ट्राई इसे सरलता से बना सकते हैं. यह स्वाद में बेहद बढ़िया लगते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह पसंद आने वाले हैं. आइए जानते हैं क्या है रेसिपी-

पिज्जा पॉकेट (Pizza Pocket ) ट्राई के लिए सामग्री 



  • मैदा – 2 कप

  • ओलिव ऑयल – 2 टेबल स्पून

  • ड्राई एक्टिव यीस्ट – 1 छोटी चम्मच

  • चीनी – 1 छोटी चम्मच

  • नमक – ½ छोटी चम्मच

  • पिज्जा स्टफिंग के लिए

  • मोजेरीला चीज़ – कद्दूकस की हुई

  • पिज्जा सॉस – ¼ कप

  • बीन्स – ¼ कप (बारीक कटी हुई)

  • शिमला मिर्च -1 (लम्बाई में पतली-पतली कटी हुई)

  • स्वीट कॉर्न – ¼ कप

  • बंद गोभी – ½ कप

  • काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटी चम्मच

  • नमक – ¼ छोटी चम्मच

  • ओलिव आईल – 1 छोटी चम्मच


पिज्जा पॉकेट (Pizza Pocket ) बनाने की विधि 


पिज्जा पॉकेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा छान लीजिए. अब इसमें चीनी, नमक ड्राई एक्टिव यीस्ट एवं ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कीजिए. हाथों से मसलने के बाद गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूंथ लीजिए.

जब आटा लग जाए तो इसे ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने रख दीजिए. आटे के ऊपर हल्का सा तेल मसल दें जिससे पपड़ी ना जमे. इसके बाद पिज्जा पॉकेट की पापड़ी तैयार कर लें.

स्टफिंग तैयार करने के लिए पैन में तेल डालकर गरम करें. फिर इसमें बीन्स डालकर भून लें. जब यह हल्की नरम हो जाए तो इसमें कॉर्न के दाने, कटी हुई शिमला मिर्च, कटी हुई पत्ता गोभी डालकर फ्राई कर लें. जब सब्जियां हल्की पक जाएं तो इसमें काली मिर्च एवं नमक डालकर मिक्स कर दें. इसको निरंतर चलाते हुए भूनकर गैस बंद कर दें.

अब आटे की एक लोई लें इसको बेलकर चौकोर काट लें. साथ ही इसी तरह दूसरी लोई को लेकर भी चौकोर काट लें. इन लोइयों को छोटा-छोटा ही बेलें.

लोई के अंदर 1 चम्मच तैयार की हुई स्टफिंग भर दें. इसके ऊपर दूसरी लोई रख दें. अब किनारों को ऊंगली से दबाकर रख लें. इसी प्रकार सभी पिज्जा पॉकेट तैयार कर लें. अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रख दें.

इसको बटर से हल्का सा ग्रीस करें तथा फिर इसपर सभी पिज्जा पॉकेट रख दें. ब्रश की मदद से सभी पिज्जा पॉकेट के ऊपक हल्का-हल्का तेल लगा दें.

अब 180 डिग्री पर 20 मिनट पिज्जा पॉकेट (Pizza Pocket ) को बेक कर लें. और फिर तय वक़्त के बाद सॉस के साथ लुत्फ़ उठाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।