24 घण्टे ऑनलाइन

घर में इस तरह से बनाएं पावभाजी का मसाला, मिलेगा होटल वाला स्वाद

पावभाजी (Pav Bhaji) नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ या होगा। पावभाजी खाने के लिए लोग होटलों और रेस्टोरेट ही ढूंढते हैं। इसके पीछे वजह है कि घर में लाख जतन करने के बाद भी होटल और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर में नहीं आता…

24GhanteOnline
December 31, 2025
2 min read

पावभाजी (Pav Bhaji) नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ या होगा। पावभाजी खाने के लिए लोग होटलों और रेस्टोरेट ही ढूंढते हैं। इसके पीछे वजह है कि घर में लाख जतन करने के बाद भी होटल और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर में नहीं आता है। इसके पीछे वजह उसके मसाले की है।

अगर आप भी घर में पावभाजी (Pav Bhaji) बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको मार्केट से पावभाजी का मसाला (Pav Bhaji Masala) खरीदने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको घर में ही पावभाजी का मसाला (Pav Bhaji Masala)  बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिससे घर में ही पावभाजी एकदम होटल और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद मिलेगा। तो चलिए फिर बताते है पावभाजी मसाला घर में बनाने का तरीका।

घर में पावभाजी मसाला (Pav Bhaji Masala)  बनाना बेहद आसान है। इे बनाने के लिए साबुत मसालों को पैन में तब तक भूनिये जब तक मसालों को भूनने की खुशबू न आने लगे। इसके बाद इन मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें।

लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, सफेद नमक और काला नामक मिलाने से न केवल स्वाद बढ़ जाता है बल्कि मसाला लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। खराब नहीं होता है। पिसे हुए मसाले को छानकर एक एयरटाइट कंटेनर में रखने से इसकी फ्रेशनेस बनी रहती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

मसालों को स्टोर करने के लिए कांच के जार का इस्तेमाल करें। ये नमी को अंदर जाने से रोकता है और मसाले का स्वाद बनाए रखता है।
मसालों को स्टोर करने के लिए ठंडी जगह पर रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।