24 घण्टे ऑनलाइन

लंच में बनाएं पनीर कढ़ी स्वाद, सभी कहेंगे वाह

कढ़ी का स्वाद तो सभी ने लिया हैं जो कि कई अंदाज में बनाई जा सकती हैं। लेकिन क्या आपने कभी 'पनीर कढ़ी' (paneer kadhi) का स्वाद लिया हैं जो खुशबूदार मसालों के साथ तैयार की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'पनीर कढ़ी'…

24GhanteOnline
July 13, 2025
2 min read

कढ़ी का स्वाद तो सभी ने लिया हैं जो कि कई अंदाज में बनाई जा सकती हैं। लेकिन क्या आपने कभी 'पनीर कढ़ी' (paneer kadhi) का स्वाद लिया हैं जो खुशबूदार मसालों के साथ तैयार की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'पनीर कढ़ी' (paneer kadhi)  बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद सभी को पसंद आएगा और सभी इसकी तारीफ करेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री


- 2 कप दही

- 1/2 कप बेसन

- 1/2 कप पनीर क्यूब्स

- 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर

- स्वादानुसार नमक

- 2 हरी मिर्च

- 2 टी स्पून प्याज

- 1 टी स्पून लहसुन

- 1/2 टी स्पून सरसों के दाने

- 2 साबुत लाल मिर्च

- 5-6 कढ़ी पत्ता

- 1 टेबल स्पून तेल

- स्वादानुसार नींबू का रस

बनाने की वि​धि


- पनीर क्यूब्स को फ्राई करें और एक तरफ रख दें।

- बेसन, दही, हल्दी और नमक को मिलाकर एक तरल पेस्ट बैटर बनाएं और अलग रखें।

- एक पैन में तेल गरम करें और प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को तब तक भूनें जब तक प्याज का रंग न बदल जाए।

- अब इसमें बेसन-दही का मिश्रण मिलाएं और मध्यम आंच पर उबालें।

- स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं।

- धीमी आंच पर इसमें नींबू का रस डालें और मिलाएं।

- इसके बाद इसमें पनीर क्यूब्स डालें।

- एक अलग पैन में, साबुत लाल मिर्च, सरसों के बीज और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें और कढ़ी में डालें।

- आंच बंद कर दें और ढक्कन बंद कर दें।

- चावल के साथ पनीर कढ़ी सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।