24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

बच्चों को Maggi कितनी पसंद आती हैं, लेकिन हमेशा वही एक जैसे Maggi से बोरियत सी होने लगती हैं। बच्चों को भी खाने में कुछ नया चाहिए होया हैं, इसलिए आज हम आपके लिए Oriental Maggi बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जो बच्चों को…

24GhanteOnline
May 3, 2026
2 min read

बच्चों को Maggi कितनी पसंद आती हैं, लेकिन हमेशा वही एक जैसे Maggi से बोरियत सी होने लगती हैं। बच्चों को भी खाने में कुछ नया चाहिए होया हैं, इसलिए आज हम आपके लिए Oriental Maggi बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जो बच्चों को खूब पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं Oriental Maggi बनाने की Recipe के बारे में।

Oriental Maggi बनाने की सामग्री :

- तेल 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन 1/2 छोटा चम्मच
- अदरक 1/2 छोटा चम्मच
- प्याज 80 ग्राम
- हरी मिर्च 1 चम्मच
- शिमला मिर्च 30 ग्राम
- मशरूम 35 ग्राम
- बेबी कॉर्न 35 ग्राम
- ब्रोकोली 50 ग्राम
- मैगी 120 ग्राम
- पानी 300 मिलीलीटर
- मैगी मसाला 2 चम्मच
- ग्रीन चिल्ली सॉस 1 चम्मच
- सोया सॉस 1 चम्मच
- केचअप 1 बड़ा चम्मच

Oriental Maggi बनाने की विधि :

- सबसे पहले एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें और इसमें 1/2 चम्मच लहसुन, 1/2 चम्मच अदरक डालकर 1-2 मिनट के लिए पकाएं।
- अब इसमें प्याज डालकर भूनें।
- इसमें हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
- फिर इसमें शिमला मिर्च,मशरूम, बेबी कॉर्न तथा ब्रोकोली डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- कम आच पर 7-10 मिनट तक सब्जियों की पकाएं।
- अब इसमें 120 ग्राम मैगी तथा 300 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद 1 1/2 चम्मच मैगी मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
- अब इसमें ग्रीन चिल्ली सॉस, सोया सॉस तथा कैचअप डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आपकी रेसिपी तैयार है गर्मा -गर्म परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।