24 घण्टे ऑनलाइन

स्नैक्स में बनाएं ये खास पकोड़े, बढ़ जाएगा चाय का जायका

आवश्यक सामग्री - बेसन - 1 कप कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून नूडल्स - 1 कप उबाले हुये मशरूम - 2 छोटे छोटे कटे हुये बन्द गोभी - आधा कप पतले पतले कटे हुये हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़े कटे हुये…

24GhanteOnline
March 9, 2026
2 min read

आवश्यक सामग्री -

बेसन - 1 कप

कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून

नूडल्स - 1 कप उबाले हुये

मशरूम - 2 छोटे छोटे कटे हुये

बन्द गोभी - आधा कप पतले पतले कटे हुये

हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई

अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़े कटे हुये

हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच

तेल - पकोड़े तलने के लिये

विधि -


1.किसी प्याले में बेसन और कार्न फ्लोर डालिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक घोलिये, और पानी डाल कर, पकोड़े जैसी कनसिसटैन्सी का घोल बनाइये. घोल को 4-5 मिनिट तक फैटते रहिये. इस घोल को फैंटकर एकदम चिकना घोल बना लीजिये.

2.घोल में नमक, लालमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, कटे हुये मशरुम, पत्ता गोभी और नूडल्स डालकर अच्छी तरह सारी चीजों के मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.

3.कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर, चम्मच से या हाथ से थोड़ा सा मिश्रण उठा कर कढ़ाई में डालिये, 4-5 या जितने पकोड़े कढ़ाई में आ जाय, उतने डाल दीजिये. पकोड़े को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तले पकोड़े किसी प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये. सारे नूडल्स पकोड़े इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये

4.गरमा गरम क्रिस्पी नूडल्स पकोड़े (noodles pakora) तैयार है. नूडल्स पकोड़े को टमाटो सास या हरे धनिये की तीखी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।