24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

जब भी कभी बाहर जाते हैं तो बच्चे बाहर ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो घर पर नहीं बनती हो और अगर ये चीजें घर पर ही बनने लग जाए जो बच्चे बाहर जाने और बाहर के खाने की जिद नहीं करेंगे जो उनकी सेहत के लिए अच्छा हैं। ऐसे में…

24GhanteOnline
July 12, 2026
2 min read

जब भी कभी बाहर जाते हैं तो बच्चे बाहर ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो घर पर नहीं बनती हो और अगर ये चीजें घर पर ही बनने लग जाए जो बच्चे बाहर जाने और बाहर के खाने की जिद नहीं करेंगे जो उनकी सेहत के लिए अच्छा हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बच्चों के पसंदीदा गार्लिक ब्रेड रोल (Garlic Bread Roll)  बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप मार्केट जैसे गार्लिक ब्रेड रोल (Garlic Bread Roll)  घर पर ही बना सकेंगे। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में...

गार्लिक ब्रेड रोल (Garlic Bread Roll)  बनाने की सामग्री

- 1.5 कप सूजी
- आधा कप मैदा
- आधा चम्मच ड्राई यीस्ट
- आधा चम्मच चीनी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
- 3 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
- 4 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 चम्मच पास्ता या पिज्जा सीजनिंग
- बटर

गार्लिक ब्रेड रोल (Garlic Bread Roll)  बनाने की विधि

गार्लिक ब्रेड रोल (Garlic Bread Roll)  बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और मैदा लें। इसमें नमक, चीनी पाउडर या बूरा और यीस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर आटा गूथ लें। इसके बाद आटे में एक चम्मच बचर डालकर आटे को चिकना कर दें। आटे को 2 घंटे के लिए ढक कर रखें।

अब एक बर्तन में चीज़, लहसुन, बारीक कटा हरा धनिया, चिली फ्लेक्स ओर सीजनिंग डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। आटे को एक बार फिर मसल कर चिकना करें और इसके बाद मोटा बेल लें। इस आटे की परत या रोटी के ऊपर बटर व चीज वाला मिश्रण लगाएं। इसके बाद एक और आटे की परत लगा लें।

अब आटे को गोल-मोटी स्टिक का आकार दें और टाइट रोल बना लें। हम इसे माइक्रोवेव में बनाएंगे। इसलिए एक बेकिंग ट्रे लें और रोल किए हुए आटे को ढक कर 2 घंटे के लिए रख दें।

जब रोल फूल जाए तो उसके ऊपर दूध और बटर से ग्रीसिंग करें। इसके बाद प्रीहीट किए हुए माइक्रोवेव में इसे 15 मिनट के लिए बेक कर लें। रोल को बाहर निकालें और उसके ऊपर बटर लगा लें।

इसके बाद रोल्स को गोल (Garlic Bread Roll)  टुकड़ों में काट लें। इसे आप डिप या सॉस के साथ खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।