24 घण्टे ऑनलाइन

मैंगो मलाई कुल्फी से तपती गर्मी को बनाएं Cool-Cool

तपती गर्मी में हम सभी कुछ बहुत ठंडा व टेस्टी खाना चाहते हैं। ऐसे में अक्सर हम आइसक्रीम या कुल्फी खाते हैं। फिर चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को कुल्फी खाना बेहद अच्छा लगता है। यूं तो गर्मी के मौसम में आपको मार्केट में…

24GhanteOnline
May 7, 2026
3 min read

तपती गर्मी में हम सभी कुछ बहुत ठंडा व टेस्टी खाना चाहते हैं। ऐसे में अक्सर हम आइसक्रीम या कुल्फी खाते हैं। फिर चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को कुल्फी खाना बेहद अच्छा लगता है। यूं तो गर्मी के मौसम में आपको मार्केट में भी आसानी से कुल्फी मिल जाएगी, लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसमें आप कई तरह की वैरिएशन कर सकते हैं। मसलन, गर्मी आम का मौसम होता है तो ऐसे में आप घर पर ही मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी (Mango Stuffed Malai Kulfi)बना सकते हैं।

आम का इस्तेमाल करने के कारण मलाई कुल्फी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह कुल्फी की एक ऐसी रेसिपी है, जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बहुत अच्छा लगता है। इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी (Mango Stuffed Malai Kulfi)बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं-

मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी (Mango Stuffed Malai Kulfi) बनाने के लिए सामग्री-



  • मलाई कुल्फी के लिए

  • 2 कप पूर्ण फुल फैट मिल्क

  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क

  • 1/4 कप चीनी

  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर

  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर

  • 1/4 कप कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता या काजू)

  • फिलिंग के लिए-

  • 1/2 कप आम की प्यूरी

  • 1 बड़ा चम्मच चीनी


मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी (Mango Stuffed Malai Kulfi)बनाने की विधि 


सबसे पहले हम मलाई कुल्फी का मिश्रण तैयार करेंगे। इसके लिए आप एक भारी तले वाला पैन लें और उसमें दूध डालें। आप मध्यम आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए उबाल लें। एक बार जब यह उबल जाए तो आंच धीमी कर दें और इसे उबलने दें।

ध्यान दें कि इसे लगातार चलाते रहें, ताकि यह तली में चिपके नहीं। आप इसे तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए और यह क्रीमी न हो जाए। अब इस दूध में कंडेंस्ड मिल्क और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

अब आप एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर और एक चम्मच ठंडा दूध डालकर मिक्स करें। अब कॉर्नफ्लोर के मिश्रण को दूध में मिक्स करें और इन्हें लगातार चलाते रहें, जिससे दूध में किसी तरह की गांठ ना पड़े। अब तैयार मिश्रण में इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर एक बार फिर से मिक्स करें। अब मिश्रण को आंच से उतार लें और उसे ठंडा होने दें।

जब तक मिश्रण ठंडा हो रहा है, तब तक हम आम की स्टफिंग तैयार करेंगे। इसके लिए एक बाउल में आम की प्यूरी को चीनी को मिक्स करें। आप कुल्फी व स्टफिंग में मीठा अपने टेस्ट के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। अब कुल्फी के सांचे लें। अगर सांचे ना हो तो आप छोटे सर्विंग गिलास का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब उन्हें मलाई कुल्फी के मिश्रण से आधा भरें। अब हर सांचे या गिलास में कुल्फी मिश्रण के ऊपर आम की प्यूरी की एक लेयर डालें। फिर इसके बाद दोबारा मलाई कुल्फी का मिश्रण डालें।

अब आप कुल्फी मोल्ड या गिलास में एक पॉप्सिकल स्टिक डालें। अब मोल्ड को एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से ढकें और फ्रीजर में रखें। कुल्फी के पूरी तरह सेट होने तक कम से कम 6-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीज में रखें। अब कुल्फी के सांचों को फ्रीजर से निकाल लें। कुल्फी को निकालने के लिए सांचे के निचले हिस्से को गर्म पानी के नीचे धीरे से चलाएं। कुल्फी को सावधानी से सांचे से बाहर निकालें और तुरंत सर्व करें। अब आप पूरे परिवार के साथ इस मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी का आनंद लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।