24 घण्टे ऑनलाइन

सावन में घर पर ही बनाएं मालपुआ, खाते ही हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

इस बार सावन (Sawan) के दो महीने हैं। इस दौरान भगवान शिव को मनाने के लिए उनकी विशेष पूजा की जाती है। श्रद्धालु सावन के हर सोमवार को व्रत करते हैं। व्रत खोलते समय भक्तगण अलग-अलग प्रकार का भोजन करते हैं। ज्यादातर लोग मीठा…

24GhanteOnline
July 15, 2025
2 min read

इस बार सावन (Sawan) के दो महीने हैं। इस दौरान भगवान शिव को मनाने के लिए उनकी विशेष पूजा की जाती है। श्रद्धालु सावन के हर सोमवार को व्रत करते हैं। व्रत खोलते समय भक्तगण अलग-अलग प्रकार का भोजन करते हैं। ज्यादातर लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। मीठे में यूं तो कई वैरायटी होती है, लेकिन हरेक की पसंद हटकर होती है। कई लोग बाजार से लाकर मिठाई खा लेते हैं, तो किसी को घर की मिठाई ही ठीक लगती है। आज हम आपको घर पर ही तैयार की जाने वाली मिठाई मालपुआ (Malpua)  की रेसिपी बताएंगे। मालपुआ (Malpua) बहुत स्वादिष्ट होता है और इसे खाकर आप तृप्त हो जाएंगे।

मालपुआ (Malpua) बनाने की सामग्री (Ingredients)

गेहूं का आटा 2 कप
पिसी हुई इलायची थोड़ी सी
घिसा हुआ नारियल या नारियल का बुरादा
चीनी 250 ग्राम
दूध आधा लीटर

मालपुआ (Malpua) बनाने की  विधि (Recipe)

- मालपुआ (Malpua) बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी डालकर करीब एक घंटे के लिए रख दें।
- अब गेहूं के आटे में नारियल का बुरादा या फिर घिसा हुआ नारियल और इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- फिर इसमें दूध डालकर बढ़िया से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- एक कढ़ाई में घी गरम करें और एक बड़े चम्मच से इस गाढ़े पेस्ट को घी में गोल-गोल रूप में डालें।
- अब पुआ को दोनों तरफ से फर्स्ट क्लास तरीके से फ्राई करें। इसके साथ ही मालपुआ (Malpua)  बनकर तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।