24 घण्टे ऑनलाइन

विकेंड स्पेशल में बनाए मलाई पनीर, डिनर बनेगा ज़ायकेदार

वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए अपने डिनर (Dinner) में कुछ जायकेदार बनाया जाता हैं। अगर आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मलाई पनीर (Malai Paneer) बनाने की रेसिपी। यह एक ऐसी डिश है जिसे…

24GhanteOnline
July 18, 2025
2 min read

वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए अपने डिनर (Dinner) में कुछ जायकेदार बनाया जाता हैं। अगर आप कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मलाई पनीर (Malai Paneer) बनाने की रेसिपी। यह एक ऐसी डिश है जिसे बड़ों के साथ बच्चे भी काफी पसंद करते हैं। इसे आधे घंटे में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। अगर घर में कोई मेहमान अचानक आ जाए तो उनके लिए भी आप मलाई पनीर की सब्जी बना सकते हैं। वीकेंड स्पेशल में मलाई पनीर (Malai Paneer) एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

 मलाई पनीर (Malai Paneer) बनाने की सामग्री

पनीर - 2 कप
प्याज - 1
मलाई/क्रीम - 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2-3 टेबल स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

 मलाई पनीर (Malai Paneer) बनाने की विधि

स्वाद से भरपूर मलाई पनीर बनाने के लिए पहले पनीर लेकर उसके चौकोर टुकड़ें काट लें। अब कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।

तेल गर्म होने के बाद उसमें बारीक कटी प्याज डालें। नरम और सुनहरा होने तक प्याज को फ्राई करें।

अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को कुछ सेकंड के लिए और पकाएं।

जब इस मिश्रण में से खुशबू आने लगे तो आंच धीमी कर दें और इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

कुछ देर तक मसाले को और पकाने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह से मिला दें।

लगभग 1 मिनट तक पकाने के बाद पनीर में क्रीम डाल दें और करछी की मदद से मिला दें। अब गैस की फ्लेम को मीडियम पर कर सब्जी को पकने दें।

इसके बाद सब्जी में गरम मसाला सहित अन्य सूखे मसाले और स्वादानुसार नमक डाल दें। 2-3 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

आपकी स्वादिष्ट मलाई पनीर (Malai Paneer) की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसमें हरी धनिया पत्ती गार्निश कर रोटी, पराठे के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।