24 घण्टे ऑनलाइन

इस सब्जी से घर पर बनाएं पनीर, बनाने में आसान और स्वाद भी लाजवाब

हमारे देश में अगर सबसे ज्यादा किसी सब्जी का क्रेज है तो वो है पनीर (Paneer) की सब्जी। छोटी–मोटी दावत हो या शादी–ब्याह का फंक्शन सबसे ज्यादा हाई डिमांड में पनीर ही रहता है। घर पर भी बच्चों की आय दिन यही डिमांड रहती है…

24GhanteOnline
October 12, 2025
3 min read

हमारे देश में अगर सबसे ज्यादा किसी सब्जी का क्रेज है तो वो है पनीर (Paneer) की सब्जी। छोटी–मोटी दावत हो या शादी–ब्याह का फंक्शन सबसे ज्यादा हाई डिमांड में पनीर ही रहता है। घर पर भी बच्चों की आय दिन यही डिमांड रहती है लेकिन बाजार में मिलने वाला पनीर एक तो इतना महंगा है ऊपर से इतना मिलावटी कि उसे खाना यानी अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करना। आज हम आपको लौकी से पनीर बनाने की आसान सी ट्रिक बताएंगे। ये सुनने में जरूर अटपटा लग सकता है लेकिन एक बार आप बनाकर देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। ये किफायती होने के साथ–साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर है। तो चलिए ये आसान सी ट्रिक जानते हैं।

पनीर (Paneer) को बनाने की सामग्री


लौकी से पनीर बनाने के लिए आपको एक लौकी, आधा कटोरी चावल का आटा, चावल का आटा ना हो तो आप मैदा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा हल्की सी मिठास और फ्लेवर के लिए आपको एक चम्मच दूध पाउडर लेना है। इसके साथ ही एक चम्मच दही, चुटकी भर नमक और दो चुटकी खाने का सोडा।

पनीर (Paneer) बनाने की विधि


लौकी से पनीर (Paneer) बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक लौकी लेनी है। अगर लौकी ज्यादा बड़ी है तो आप उसे आधा भी ले सकते हैं। इसके बाद लौकी को धोकर छील लें और इसे छोटे–छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आपको लौकी को मिक्सर में डालकर उसका एक पेस्ट बना लेना है। जरूरत पड़ने पर आप बहुत थोड़ा सा पानी इसमें मिला सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि कम से कम पानी ही इसमें मिलाया जाए।

अब इस लौकी के पेस्ट में आधा कप चावल का आटा डाल लें। अगर आपके पास चावल का आटा नहीं है तो आप मैदा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें एक चम्मच दूध पाउडर, हल्का सा नमक, एक चम्मच दही और दो चुटकी खाने का मीठा सोडा इसमें मिला लें। इन सभी चीजों को बिना पानी मिलाए अच्छे से आपस में फेंट लेना है।

अब आपको एक बड़ी थाली की जरूरत होगी। थाली पर तेल या घी की कुछ बूंदे लगा लें और फिर इस लौकी के पेस्ट को उसपर अच्छी तरह फैला लें। जैसे आप घर पर मिठाई जमाती हैं ठीक उसी तरह इस पेस्ट को भी पूरी थाली पर बराबरी से फैला लें। अब बारी है इस पनीर को पकाने की। पनीर को पकाने के लिए आपको एक कढ़ाई में पानी गर्म करना है। अब उसपर एक कटोरा या कोई बर्तन रख लें। इस कटोरे पर अपनी पनीर वाली थाली रखें और ढक दें।

लगभग 10 से 15 मिनट तक मीडियम आंच पर इस पनीर को पकने दें। इसके बाद आप इस थाली को निकालें और एक टूथपिक या चाकू की मदद से चेक करें की आपका पनीर बन गया है या नहीं। इसके बाद चाकू की मदद से इन्हें पनीर की तरह ही छोटे–छोटे टुकड़ों में काट लें। तो लीजिए बनकर तैयार है लौकी से बना हुआ टेस्टी और हेल्दी पनीर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।